उच्चतम न्यायालय ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के शपथग्रहण पर मंगलवार को रोक लगाने से इनकार कर दिया और 16 मार्च को सदन में शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया।
बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का नोबेल प्रशस्ति पत्र उनके दक्षिण दिल्ली स्थित घर से चोरी होने के एक महीने से अधिक समय के बाद संगम विहार में जंगल से बरामद किया गया है।
बसपा प्रमुख मायावती चुनाव परिणाम आने के बाद ही समर्थन के बारे में सोंचेगी। बसपा सूत्रों के मुताबिक अभी पार्टी प्रमुख चुनाव परिणाम का इंतजार करेगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगी। बसपा प्रमुख की ओर से यह संकेत उस समय आया है जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेेश यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बसपा से भी हाथ मिलाया जाएगा।
बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल प्रशस्ति पत्र चोरी होने के करीब एक महीने बाद पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने इसे सिर्फ कागज का एक टुकड़ा समझकर फाड़कर फेंक दिया होगा।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा, 'लोकतंत्र में बदला वोट से लेते हैं ममता जी..आप षड्यंत्रो पर उतर आईं'।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र में भले ही राम मंदिर के निर्माण का जिक्र नहीं हो लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट किया है कि लखनऊ में बनने वाली भाजपा की सरकार इसके लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। अगले चरण के मतदान के लिए राजनैतिक पार्टियों ने अपना ध्यान धार्मिक शहर वाराणसी पर लगा दिया है। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है।
राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के चुनावी खर्च में पारदर्शिता लाने, पेड न्यूज पर लगाम लगाने, चुनाव आयोग के दायरे में विस्तार करके देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा सांसद वरूण गांधी का निजी विधेयक जन प्रतिनिधित्व अधिनियम संशोधन विधेयक 2016 लोकसभा में विचार के लिए रखा जायेगा।