अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन की प्रचार मुहिम टीम ने एक चुनावी रैली में एक भारतीय कॉल सेंटर कर्मी का मजाक उड़ाने पर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए आज कहा कि ऐसा करना इस समुदाय के प्रति असम्मान और ट्रंप की विभाजनकारी बयानबाजी को दर्शाता है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भारतीय ओलंपिक दल का सद्भावना दूत नियुक्त किए जाने पर आज हंगामा शुरू हो गया। स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त और महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह ने इस फैसले पर सवाल उठाया जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और कुछ अन्य एथलीटों ने इस फैसले का समर्थन किया।
दिनेश कार्तिक के जुझारू अर्धशतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से गुजरात लायंस ने आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली के कॅरिअर के पहले टी20 शतक पर पानी फेरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने आज यहां संजू सैमसन के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के शानदार खेल की बदौलत फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को 10 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक पूरी की।
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ले रही कांग्रेस विपक्ष के बाहुबली प्रत्याशियों के खिलाफ मजबूत और जुझारू महिला नेताओं को उतारेगी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज 62 सीटों पर मतदान जारी है। शुरूआती दो घंटे में 20 प्रतिशत से अधिक मतदातन हो चुका है। इस बीच राज्य के कुछ इलाकों से चुनावी हिंसा की कुछ खबरें भी आ रही हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए जारी तीसरे चरण के मतदान में शुरुआती चार घंटों में 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहले दो चरणों की ही तरह इस चरण में भी अच्छी खासी वोटिंग होने की उम्मीद है।