Advertisement

Search Result : "चुनावी खेल"

हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

हॉकी इंडिया के घपलों पर कीर्ति आजाद का निशाना

भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) का अस्तित्व सन 1925 से है जिसे मेजर ध्यानचंद जैसे हॉकी के दिग्‍गजों ने स्थापित किया था। हमारे लिए यह बड़े सदमे की बात है कि सन 2009 में स्थापित हॉकी इंडिया के पक्ष में 90 साल पुराने आईएचएफ को अलविदा कर दिया गया क्‍योंकि हॉकी इंडिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ओलिंपिक और अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय हॉकी संघ की जगह अनुचित तरीके से हॉकी इंडिया को स्थापित करने का मुद्दा बार-बार उठाते रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे मोदी

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शनिवार से बिहार को चुनावी मोड में लाने के लिए तैयार हैं। यूं तो उनके विरोधी जनता परिवार ने पहले ही पूरे राज्य में चुनावी सरगर्मी शुरू कर दी है मगर भारतीय जनता पार्टी इसके लिए अपने स्टार नरेंद्र मोदी की प्रतीक्षा कर रही थी और यह प्रतीक्षा कल खत्म हो जाएगी जब मोदी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार न सिर्फ बिहार जनसभा को संबोधित करेंगे बल्कि राज्य को केंद्र से कई सौगातों की घोषणा भी करेंगे।
आईपीएल फिक्सिंग: बीसीसीआई की टीम में गांगुली

आईपीएल फिक्सिंग: बीसीसीआई की टीम में गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा समिति के आदेश का अध्ययन करने और छह सप्ताह के अंदर अपनी सिफारिशें देने के लिए गठित बीसीसीआई के चार सदस्यीय कार्यसमूह में शामिल किया गया है। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
भारत डेविस कप में 1-2 से पिछड़ा

भारत डेविस कप में 1-2 से पिछड़ा

दुनिया के 10वें नंबर के युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और साकेत माइनेनी को आर्टेम सिटेक और मार्कस डेनियल के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे भारत एशिया ओसियाना डेविस कप ग्रुप एक टेनिस मुकाबले में शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से पिछड़ गया।
लैंगिक असमानता के विरुद्ध दीपिका का जोरदार 'शॉट'

लैंगिक असमानता के विरुद्ध दीपिका का जोरदार 'शॉट'

एक ही खेल, एक ही स्‍तर पर खेलने वाले पुरुष को मिलने वाली इनामी राशि महिलाओं राशि से ज्यादा क्यों? यह सवाल उठाते हुए दीपिका पल्‍लीकल ने नेशनल स्क्वॉश चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है। पिछले दिनों फिल्‍म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक वीडियो ने स्‍त्री की आजाद के सवाल को प्रमुखता से उठाया था। लेकिन दीपिका पल्‍लीकल ने खुद अपने जीवन में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने की मुहिम छेड़ी है।
सोमदेव की हार के बाद युकी ने कराई भारत की वापसी

सोमदेव की हार के बाद युकी ने कराई भारत की वापसी

डेविस कप के विश्व प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही टक्कर में सोमदेव देववर्मन की हैरतअंगेज हार के बाद युकी भांबरी ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके भारत को डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप एक मुकाबले में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 से बराबरी दिलाई।
नीतीश कुमार का चुनावी अभियान ‘बढ़ चला बिहार’

नीतीश कुमार का चुनावी अभियान ‘बढ़ चला बिहार’

'बहुत हुआ जुमलों का वार, फिर एक बार नीतीश कुमार’, 'आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार’ कुछ ऐसे ही नारे लिखे पोस्टरों से बिहार की राजधानी पटना अटा पड़ा है। पटना की सडक़ों पर बड़े-बड़े होर्डिंग देखकर ऐसा लगता है मानों राज्य में और किसी सियासी दल का कोई वजूद नहीं है। राजनीतिक दलों के पार्टी कार्यालयों को छोड़ दें तो चौराहों या सार्वजनिक स्थलों पर दूसरे दलों के होर्डिंग न के बराबर दिखेंगे। यहां तक कि सडक़ों पर चल रहे ऑटो रिक्शा‍ पर भी मुख्य‍मंत्री नीतीश कुमार की मुस्कुराती तस्वीरों वाले पोस्टर चिपके मिलेंगे।
राजग ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल

राजग ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादी नेताओं के सपनों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया।
बीसीसीआई से नहीं छूट रहा चेन्नई और राजस्‍थान टीमों का मोह

बीसीसीआई से नहीं छूट रहा चेन्नई और राजस्‍थान टीमों का मोह

भले ही सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने आईपीएल की दो टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्‍थान रॉयल्स को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया हो मगर आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला की मानें तो अगले साल दोनों ही टीमें आपको आईपीएल में खेलती दिखाई दे सकती हैं।
जाधव और पांडे की मदद से भारत ले किया क्लीन स्वीप

जाधव और पांडे की मदद से भारत ले किया क्लीन स्वीप

केदार जाधव के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज जिम्बाब्वे को 83 रन से हराकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली। जाधव ने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए नाबाद 105 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने शीर्षक्रम के पतन से उबरते हुए पांच विकेट पर 276 रन बनाए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement