Advertisement

Search Result : "चीन सीरिया"

सरकार को झटकाः एडीबी ने घटाया भारत के वृद्धि दर का अनुमान

सरकार को झटकाः एडीबी ने घटाया भारत के वृद्धि दर का अनुमान

वैश्विक चुनौतियों के कारण भारत की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में घटकर 7.4 प्रतिशत रह जाएगी लेकिन अपेक्षाकृत अधिक सुधार से देश को विश्व की सबसे तेजी से वृद्धि दर्ज करने वाली अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी। यह बात आज एशियाई विकास बैंक ने कही।
पोप ने धोए मुस्लिम प्रवासियों के पांव, बोले हमलोग भाई-भाई

पोप ने धोए मुस्लिम प्रवासियों के पांव, बोले हमलोग भाई-भाई

ब्रसेल्स हमलों के बाद भड़की मुस्लिम विरोधी भावनाओं के बीच पोप फ्रांसिस ने मुस्लिम, ईसाई एवं हिंदू शरणार्थियों को एक ही ईश्वर की संतान बताते हुए उनके पैर धोए और उन्हें चूमा।
लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी

लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी

ब्रसेल्स में आईएसआईएस के धमाके के बाद यूरोप के देशों में कट्टरपंथियों द्वारा धमकी भरे वीडियो जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला ब्रिटेन का है जहां आईएसआईएस के दो समर्थकों ने एक वीडियो जारी कर ब्रसेल्स हमलों पर खुशी जाहिर की है और धमकी दी है कि अगला निशाना लंदन के हीथ्रो और गैटविक हवाईअड्डे और डाउनिंग स्ट्रीट हैं। डाउनिंग स्ट्रीट में ही इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का निवास है।
मध्य पूर्व में अस्थिरता का परिणाम है ब्रसेल्स हमला

मध्य पूर्व में अस्थिरता का परिणाम है ब्रसेल्स हमला

ब्रसेल्स में आईएसआईएस के आतंकी हमले को सिर्फ तात्कालिक मामले के रूप में देखना इस समस्या का सरलीकरण करना होगा। दरअसल यूरोप पर हाल के दिनों में बढ़े आतंकी हमले के बीज इस्लाम और ईसाइयत के बीच सदियों से चले आ रहे टकराव में छिपे हैं।
चर्चाः दुनिया के बदलते रिश्तों से सीख | आलोक मेहता

चर्चाः दुनिया के बदलते रिश्तों से सीख | आलोक मेहता

दुनिया बदल रही है। दस वर्ष पहले किसने कल्पना की होगी कि हवाना की वायु सीमा में अमेरिकी राष्‍ट्रपति का विमान उड़ सकता है? किसने सोचा होगा कि इस्लामी साम्राज्य के नाम पर होने वाले अंतरराष्‍ट्रीय युद्ध में ईरान जैसा कट्टरपंथी देश अपने दशकों पुराने दुश्मन अमेरिका और उसके सहयोगी यूरोपीय देशों के साथ खड़ा दिखाई देगा?
चर्चाः पांच कदम आगे, दो कदम पीछे | आलोक मेहता

चर्चाः पांच कदम आगे, दो कदम पीछे | आलोक मेहता

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनना हो या पाकिस्तान के साथ संबंध या सूफी सम्मेलन, भाजपा सरकार जोर-शोर से पांच कदम आगे बढ़ाती है। कुछ घंटे या कुछ दिन-सप्ताह बाद उसी पार्टी और सरकार के दो कदम पीछे जाते दिखाई देते हैं। यह लुकाछिपी के खेल जैसा है।
शांति प्रयासः रूस ने सीरिया से सैन्य सामान हटाना शुरू किया

शांति प्रयासः रूस ने सीरिया से सैन्य सामान हटाना शुरू किया

रूस ने सीरिया से सैन्य उपकरण वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में आज मास्को में बताया (मीमिम) वायुसेना स्टेशन पर तकनीशियनों ने रूसी संघ स्थित वायुसेना स्टेशनों तक आने के उद्देश्य से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए विमानों को तैयार करना शुरू कर दिया है। बयान में कहा गया है कि विमानों में सैन्य उपकरणों को रखा जा रहा है। इससे पहले मास्को ने ऐलान किया था कि वह युद्ध प्रभावित देश से अपने बलों को वापस बुला लेगा।
संपन्नता के सागर में डुबकी

संपन्नता के सागर में डुबकी

दुनिया के सबसे बड़े कम्युनिस्ट देश चीन के अरबपति वांग जियानलिन ने पूंजीवादी अमेरिका के समृद्धों को पीछे छोड़ दिया है। जियानलिन अकेले नहीं हैं, चीन में अरबपतियों की संख्या बढ़ती गई है। इसी तरह भारत के संपन्नतम मुकेश अंबानी भी ताजा अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में विश्व के संपन्न व्यक्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। चीन और भारत में गरीबी और आर्थिक समस्याओं के बावजूद अरबपतियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।
रूस, अमेरिका ने सीरिया में संघर्षविराम का स्वागत किया

रूस, अमेरिका ने सीरिया में संघर्षविराम का स्वागत किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सीरिया में संघर्ष विराम का स्वागत किया है और दोनों ने अपनी सेनाओं के बीच सहयोग के जरिये इसे बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।
सूपर ट्यूजडे से पहले ट्रंप ने लगाया भारत पर नौकरियां चुराने का आरोप

सूपर ट्यूजडे से पहले ट्रंप ने लगाया भारत पर नौकरियां चुराने का आरोप

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मंगल के महादंगल (सुपर ट्यूजडे) से पहले एक बार फिर भारत और चीन पर आरोप लगाया है कि यह दोनों देश अमेरिकी लोगों से नौकरियां छीन रहे हैं। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर वह ये नौकरियां वापस लाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement