Advertisement

Search Result : "चीन संकट"

नेताजी से जुड़ी 64 फाइलें सार्वजनिक, नए खुलासों की उम्‍मीद

नेताजी से जुड़ी 64 फाइलें सार्वजनिक, नए खुलासों की उम्‍मीद

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलों को उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सार्वजनिक कर दिया है। इसके साथ ही उनकी मौत को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। कहा जा रहा है कि सार्वजनिक हुई इन फाइलों से नेताजी के सन 1945 के बाद भी जिंदा होने के संकेत मिलते हैं।
नया हो गया 2000 साल पुराना अशोक स्तूप

नया हो गया 2000 साल पुराना अशोक स्तूप

तिब्बती शहर नांगचेन में एक भारतीय भिक्षु ने 2000 साल पुराने एक स्तूप का जीर्णोद्धार कराया और धार्मिक अनुष्ठान के साथ इसे प्रतिष्ठित किया है। यह स्तूप भगवान बुद्ध की निशानी के रूप में बनाए गए 19 स्तूपों में से एक है जिन्हें सम्राट अशोक ने चीन भेजा था। यह स्तूप भारत से बौद्ध धर्म के चीन आगमन का प्रतीक है।
असमंजसः पति की नौकरी गंवाए या आठ माह का गर्भ गिराए

असमंजसः पति की नौकरी गंवाए या आठ माह का गर्भ गिराए

चीन में एक महिला अपने पति की नौकरी बचाने की खातिर आठ माह का गर्भ गिराने की गैरकानूनी पहल पर विचार कर रही है। दरअसल आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे चीन में छंटनी का दौर चल रहा है और वहां शहरी क्षेत्र में सिर्फ एक बच्चे को ही जन्म देने का कानून है।
वैश्विक हलचल से चिंतित प्रधानमंत्री उद्योगपतियों से मिले

वैश्विक हलचल से चिंतित प्रधानमंत्री उद्योगपतियों से मिले

वैश्विक नरमी के बीच अर्थव्यवस्‍था कैसे प्रोत्साहित हो इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जाने-माने उद्योगपतियों, बैकरों, अर्थशास्त्रियों और मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक का विषय था, हाल का वैश्विक घटनाक्रम-भारत के लिए अवसर। वैश्विक स्तर मंदी को लेकर चल रहे उठा-पटक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चितिंत कर दिया है। इसी चिंता का परिणाम है वह लगातार उद्योग संगठनों और उद्योगपतियों से मिल रहे हैं। इससे पहले 30 जून को भी प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों और उद्योग संगठनों से चर्चा की थी।
फ्रांस देगा 24,000 लोगों को शरण, जर्मनी भी आगे आया

फ्रांस देगा 24,000 लोगों को शरण, जर्मनी भी आगे आया

तुर्की तट पर मृत मिले आयलान कुर्दी नाम के सीरियाई बच्‍चे की तस्‍वीरों ने शरणार्थियों के प्रति यूरोप के नजरिये को बदल डाला है। जर्मनी, ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन जैसे देश अब अपने दरवाजे शरणार्थियों के लिए खोलने में उदारता दिखा रहे हैं। जर्मनी में शरणार्थियों का गर्मजोशी से स्‍वागत किया जा रहा है।
15 हजार सीरियाई शरणार्थियों को शरण देगा ब्रिटेन

15 हजार सीरियाई शरणार्थियों को शरण देगा ब्रिटेन

शरणार्थी संकट पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दबाव के बीच ब्रिटिश सरकार ने 15,000 सीरियाई शरणार्थियों को स्वीकार करने का फैसला किया है। उधर, आॅस्ट्रिया और जर्मनी भी हंगरी सीमा पर पहुंचने वाले हजारों प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार हो गए हैं।
आयलान कुर्दी: शरणार्थी संकट की भयावह तस्‍वीर

आयलान कुर्दी: शरणार्थी संकट की भयावह तस्‍वीर

तुर्की जलक्षेत्र में डूबे सीरियाई बच्चे की भयावह तस्वीरों ने पूरी दुनिया में लोगों की संवेदनाओं को झकझोर दिया है। तट पर मृत पड़े मिले तीन वर्षीय आयलान कुर्दी की तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के साथ ही यूरोप में शरणार्थी संकट पर बहस तेज छिड़ गई है। दुनिया भर में इस संकट की चर्चा हो रही है। यह बच्चा अपने परिवार के साथ नौका में सवार होकर यूनान जा रहा था लेकिन नौका बीच में ही डूब गई। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से यह अब तक का सबसे भीषण शरणार्थी संकट बताया जा रहा है।
संभलने के बाद सेंसेक्‍स 425 अंक लुढ़का, उतार-चढ़ाव जारी

संभलने के बाद सेंसेक्‍स 425 अंक लुढ़का, उतार-चढ़ाव जारी

आज भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले लेकिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह उछाल के साथ खुलने के बाद सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। करीब 11.45 बजे सेंसेक्स 425 अंक गिरकर 25,322 पर आ गया जबकि निफ्टी 132 अंक की गिरावट के साथ 7,680 पर है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement