चीन ने कहा है कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा। इस वर्ष नौवाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चीन में होगा।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार अब समाप्त होने को है। शिव सेना ने एेसे में भाजपा पर हमले तेज करते हुए अपने पूर्व सहयोगी को कोबरा बताया है।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की चेतावनी के बाद अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्थानीय लोगों को मुठभेड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच होने वाली मुठभेड़ के दौरान अक्सर स्थानीय लोग सेना और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर देते हैं, जिससे ऑपरेशन में कठिनाई होती है।
चीन ने ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी को लेकर भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है और भारत-चीन के बेहतर संबंधों को बनाये रखने के लिए उससे ताइवान से जुड़े मुद्दों से सावधानी से निपटने को कहा है।
चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने इन हमलावरों को मार गिराया।
अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान यू-टर्न लेते हुए दशकों पुरानी एक चीन नीति का सम्मान करने पर सहमति जताई है। ट्रंप और शी की फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
चीन ने आज पठानकोठ आतंकी हमले के मास्टरमाइंड एवं जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के अमेरिकी प्रस्ताव को रोकने के अपने फैसले का बचाव किया। चीन ने कहा कि इस संबंध में मापदंडों को पूरा नहीं किया गया था।