एनडीटीवी के मालिक प्रणय रॉय पर सीबीआई की छापेमारी से मीडिया जगत में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को प्रणय रॉय पर हुई इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों द्वारा काफी तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है।
एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉव के ठिकानों पर सीबीआई के छापों के साथ ही बाबा रामदेव के एनडीटीवी को खरीदने से जुड़ी खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस पर भी आज बहस चल निकली है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक गरम है। भारत और पाक के सख्त रिश्तों की वजह से कुछ लोग इस मैच का विरोध कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे खेल भावना से जोड़कर इसका समर्थन भी कर रहे हैं।
सरकार इस शिकायत की जांच कर रही है कि चीन की एक कंपनी स्टेंट की कीमतों के तय नियमों के झोल का फायदा उठाकर कहीं सरकार की नीति को कमजोर तो नहीं करना चाहती है।
राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा के मोर और मोरनी वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। जज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में तर्क देते हुए कहा था कि मोर आजीवन ब्रह्मचारी रहा है।
जम्मू कश्मीर में सभी प्रतिबंधित सोशल मीडिया साइट्स से प्रतिबंध हटा लिया गया है लेकिन सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए प्रशासन ने सोशल मीडिया को बैन कर रखा है। लगता है सहारनपुर के हालात जम्मू कश्मीर से भी बदतर हो गए हैं।
चाइना पाक-इकॉनमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) प्रोजेक्ट की पहुंच अब पाकिस्तान के आर्थिक विभागों के साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी देखी जा रहा है। इसका अंदाजा पाकिस्तानी छात्रों की चीनी भाषा सीखने की इच्छा और मांग को लेकर लगाया जा सकता है। पाकिस्तानी छात्रों ने दोनों देशों में नौकरी के अवसरों को लेकर चीनी भाषा सीखने की इच्छा जताई है।
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के पूर्व अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुरोध किया है कि व्हाइट हाउस में मीडिया रिपोर्टरों के लिए रोज होने वाली प्रेस ब्रीफिंग को बंद कर दें क्योंकि अमेरिकी मीडिया एक भ्रष्ट संस्थान और अमेरिकी राष्ट्रपति का बेईमान विरोधी बन गया है। गिंगरिच के अनुसार व्हाइट हाउस के मीडिया रूम को बंद करने से देश के सामने यह संदेश जाएगा कि मीडिया एक भ्रष्ट संस्थान है और उन्हें (ट्रंप को) ऐसे लोग निशाना बना रहे हैं जो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।