Advertisement

Search Result : "चार सैनिकों के शव बरामद"

गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, चार मरे

गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, चार मरे

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। वहीं, गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्रा में शिविर के निकट हुए हिमस्खलन के बाद सेना का एक अधिकारी लापता हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मेजर रैंक के इस अधिकारी का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
सीआईएसएफ के जवान ने  चार साथियों की जान ली

सीआईएसएफ के जवान ने चार साथियों की जान ली

बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर आज की गई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई।
अमेठी में कछुआ तस्कर से 6400 कछुए बरामद

अमेठी में कछुआ तस्कर से 6400 कछुए बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय कछुआ तस्कर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6400 से अधिक कछुए बरामद किए। एसटीएफ इसे कछुओं की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बता रही है।
राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए ओबामा ने चार भारतीय-अमेरिकियों को चुना

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए ओबामा ने चार भारतीय-अमेरिकियों को चुना

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान और इंजीनियरिंग पेशेवरों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान के लिए चार भारतीय-अमेरिकियों को चुना है। यह सम्मान पेशेवरों को उनके शोध करियर के शुरूआती चरणों में दिया जाता है जो नवाचार के जरिए अमेरिका को एक कदम आगे रखने में मदद देते हैं।
अमेरिकी सेना ने दी सैनिकों के लिए पगड़ी, दाढ़ी और हिजाब को मंजूरी

अमेरिकी सेना ने दी सैनिकों के लिए पगड़ी, दाढ़ी और हिजाब को मंजूरी

अमेरिकी सेना ने खुद को अल्पसंख्यक धर्मो और संस्कृतियों के संदर्भ में अधिक समावेशी बनाते हुए हाल ही में एक नया नियमन जारी किया है। इस नियमन के जरिए सेना ने पगड़ी, हिजाब पहनने वाले या दाढ़ी रखने वाले लोगों को सेना में भर्ती होने की मंजूरी दे दी है।
पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बजी, चार फरवरी से चुनाव, मतगणना 11 मार्च को

पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बजी, चार फरवरी से चुनाव, मतगणना 11 मार्च को

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
पूर्वोत्तर में 5.7 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, चार घायल

पूर्वोत्तर में 5.7 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, चार घायल

त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।
ग्रहण के चार गजब नजारे लेकर आ रहा 2017, भारत में दिखेंगे दो ग्रहण

ग्रहण के चार गजब नजारे लेकर आ रहा 2017, भारत में दिखेंगे दो ग्रहण

नये साल 2017 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की त्रिामूर्ति दुनिया के खगोल प्रेमियों को ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखायेगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है।
मुंबई हवाईअड्डे से 69 लाख रुपये जब्त, चार गिरफ्तार

मुंबई हवाईअड्डे से 69 लाख रुपये जब्त, चार गिरफ्तार

मुंबई के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आज दो अलग-अलग मामलों में करीब 69 लाख रुपये जब्त किये, जिसमें से 25 लाख रुपये 2,000 रूपये के नये नोटों में पाये गये। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस इकाई ने आज तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से ये जब्ती की और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
26 लाख रूपये मूल्य के दो हजार और पांच सौ के नकली नोट बरामद,  दो गिरफ्तार

26 लाख रूपये मूल्य के दो हजार और पांच सौ के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

राजकोट पुलिस ने 26 लाख दस हजार रूपये मूल्य के दो हजार रूपये और पांच सौ रूपये के नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement