Advertisement

Search Result : "चार विधायकों"

शशिकला को झटका, चार साल की सजा

शशिकला को झटका, चार साल की सजा

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक की महासचिव शशिकला नटराजन को चार साल की सजा सुनाई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आरोपमुक्त करार देने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को आज निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद शशिकला के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। अब उन्हें जेल जाना होगा।
कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर, सेना के दो जवान शहीद

कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर, सेना के दो जवान शहीद

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला में आतंकवादियों के साथ आज हुई भीषण मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गये।
शशिकला ने राज्यपाल को दी विधायकों की सूची, द्रमुक पनीरसेल्वम के साथ

शशिकला ने राज्यपाल को दी विधायकों की सूची, द्रमुक पनीरसेल्वम के साथ

भारत के एकदम दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक में मचा घमासान गुरुवार को भी जारी रहा। राज्यपाल विद्यासागर राव आज मुंबई से चेन्नई पहुंचे और बारी-बारी से दोनों पक्षों यानी पनीरसेल्वम और शशिकला से मुलाकात की मगर अभी तक उन्होंने नई सरकार के गठन या पनीरसेल्वम को सदन में बहुमत साबित करने के लिए समय देने संबंधी कोई घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि वे अब कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद कोई फैसला करेंगे।
शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

तमिलनाडु में सियासी अनिश्चितता के बीच शशिकला ने बुधवार को मीटिंग के बाद 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद अन्‍नाद्रमुक में फूट पड़ती दिख रही है। पार्टी चीफ शशिकला ने करीब 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। ये सभी गवर्नर विद्यासागर राव के मुंबई से लौटने तक वहीं रहेंगे। गवर्नर तीन दिन से मुंबई में हैं। महाराष्ट के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव जिनके पास तमिलनाडु का भी अतिरिक्त प्रभार है, बुधवार को भी मुंबई में ही रूके रहे। उनकी तरफ से ऐसा कोई संकेत भी नहीं आया कि वो कब चेन्नई जाएंगे।
चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड में दोबारा चुनाव लड़ रहे 60 विधायकों की संपत्ति में पिछले पांच सालों में औसतन 1.77 करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है। भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में औसतन दो करोड़ रूपये से अधिक का इजाफा हुआ वहीं कांग्रेस के 28 विधायकों की संपत्ति में एक करोड़ रूपये से अधिक की वृद्धि हुई।
विनोद राय करेंगे बीसीसीआई के चार प्रशासकों का नेतृत्व

विनोद राय करेंगे बीसीसीआई के चार प्रशासकों का नेतृत्व

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संचालन के लिए पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय के नेतृत्व में आज चार सदस्यीय प्रशासनिक समिति नियुक्त की। इस समिति में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, आईडीएफसी के अधिकारी विक्रम लिमये, महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुलजी भी शमिल हैं।
गुरेज हिमस्खलन :  लापता हुए चार सैनिकों के शव बरामद

गुरेज हिमस्खलन : लापता हुए चार सैनिकों के शव बरामद

कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुए हिमस्खलन में लापता हुए चार सैनिकों के शव आज बरामद किए गए। हिमस्ख लन के बाद बर्फीले तूफान में अब तक 14 जवान शहीद हो गए हैं।
गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, चार मरे

गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन, चार मरे

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। वहीं, गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्रा में शिविर के निकट हुए हिमस्खलन के बाद सेना का एक अधिकारी लापता हो गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मेजर रैंक के इस अधिकारी का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
अखिलेश ने मंत्रियों, विधायकों से कहा टिकट की चिंता न करें, तैयारी करें

अखिलेश ने मंत्रियों, विधायकों से कहा टिकट की चिंता न करें, तैयारी करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का समय नजदीक आने के साथ राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने मंत्रियों और विधायकों से कहा कि वे टिकट की चिंता नहीं करें। उन्होंने अपने निकट सहयोगियों के साथ चुनावी रणनीति तैयार की।
सीआईएसएफ के जवान ने  चार साथियों की जान ली

सीआईएसएफ के जवान ने चार साथियों की जान ली

बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर आज की गई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई।