उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुराने करेंसी नोट नहीं बदल पाने से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाने वाली एक महिला मजदूर की नयी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गयी। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी।
पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए आज राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।
जम्मू क्षेत्र में मंगलवाऱ को दो बड़े आतंकवादी हमले हुए जिनमें मेजर रैंक के दो अधिकारियों सहित सात जवान शहीद हो गए और बीएसएफ के डीआईजी सहित आठ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालांकि अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने भारी हथियारों से लैस छह आतंकवादियों को मार गिराया।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही नियमों में किए गए संशोधन को स्वीकार कर लिया। इसकी प्रतिक्रिया में अध्यापकों का दावा है कि इससे करीब 4,000 अस्थायी अध्यापकों की नौकरी जा सकती है
पिछले दो साल में सीमा पर कार्रवाई और नक्सल विरोधी अभियान की तुलना में दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों की वजह मरने वाले बीएसएफ कर्मियों की संख्या अधिक है।
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
असम में तिनसुकिया जिले के पेंगेरी में उल्फा (आई) और एनएससीएन (के) के उग्रवादियों ने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की और हालात की जानकारी ली।
इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सत्र की शुरूआत आस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 मार्च को समाप्त होने वाली टेस्ट श्रृंखला से ठीक एक सप्ताह बाद पांच अप्रैल से हो सकती है जबकि खिलाडि़यों की नीलामी चार फरवरी को बेंगलुरू में होगी।
पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में दो सैनिक, दो महिलाएं और बीएसएफ के एक अधिकारी शामिल हैं। भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त होने की खबर है।