Advertisement

Search Result : "चार अन्य"

पीएसएलवी ने स्कैटसैट-। और सात अन्य उपग्रह कक्षा में स्थापित किए

पीएसएलवी ने स्कैटसैट-। और सात अन्य उपग्रह कक्षा में स्थापित किए

अपने अब तक के सबसे लंबे अभियान के तहत भारत के सबसे अहम प्रक्षेपणयान पीएसएलवी ने सोमवार को आठ उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के बाद उन्हें दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित कर दिया। इन आठ उपग्रहों में भारत का एक मौसम उपग्रह स्कैटसैट-। और अन्य देशों के पांच उपग्रह भी शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ए‍ेतिहासिक सफलता पर इसरो को बधाई दी है।
अमेरिका: वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका: वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन के एक मॉल में अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे हिस्पैनिक नागरिक बताया जा रहा है।
यूपी: बिजनौर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हिंसा, चार की मौत

यूपी: बिजनौर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों में हिंसा, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में हिंसक संघर्ष और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
मानेसर जमीन प्रकरण : ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया

मानेसर जमीन प्रकरण : ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए नयी मुसीबत पैदा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुड़गांव के मानेसर में जमीन के अधिग्रहण में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उनके और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में किसानों को 1500 करोड़ रूपए का चूना लगाया गया था।
आम हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर, 26 हजार करोड़ की चपत

आम हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर, 26 हजार करोड़ की चपत

देश के 10 प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का चार राज्यों में व्यापक असर पड़ा है। केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, बिहार और झारखंड में हड़ताल के चलते बैंकिंग, औद्योगिक, वाणिज्यिक और परिवहन सेवाओं पर असर देखा गया। बैंकिंग सेवाएं तो देश भर में प्रभावित हुई हैं। राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में सेवाएं सामान्य रहीं। महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल की अपील का मिला-जुला असर दिखा। राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। प्राइवेट बैंक कहीं खुले रहे, कहीं बंद।
विशेष- वेटिकन में मदर टेरेसा को लेकर आयोजनः होटल बुकिंग से ममता नाराज

विशेष- वेटिकन में मदर टेरेसा को लेकर आयोजनः होटल बुकिंग से ममता नाराज

रोम के वेटिकन सिटी में चार सितंबर को मदर टेरेसा को संत घोषित किया जाएगा। इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी भेजा जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रोम जा रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नामित मारग्रेट अल्वा और लोजिन्हो फेलेरियो समेत चर्च के कई प्रतिनिधि जा रहे हैं।
पीवी सिंधू और साक्षी मलिक सहित चार खिलाडि़यों को खेल रत्न पुरस्कार

पीवी सिंधू और साक्षी मलिक सहित चार खिलाडि़यों को खेल रत्न पुरस्कार

सरकार ने पहली बार अप्रत्याशित कदम उठाते हुए इस साल चार खिलाडि़यों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। इनमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा कर्मकार और निशानेबाज जीतू राय भी शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने आज इसकी घोषणा की।
नरसिंह का ओलंपिक खेलने का सपना टूटा, चार साल का प्रतिबंध

नरसिंह का ओलंपिक खेलने का सपना टूटा, चार साल का प्रतिबंध

भारतीय पहलवान नरसिंह यादव की किस्मत ने अचानक से फिर पलटी खाई और खेल पंचाट ने राष्‍ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा उन्हें दी गई क्लीन चिट को खारिज करते हुए उन्‍ह‍ें ओलंपिक से बाहर करने के साथ डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी : वाडा : ने नाडा द्वारा नरसिंह को दी गई क्लीन चिट के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की थी।
वैष्णोदेवी जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन से तीन श्रद्धालुओं समेत चार की मौत

वैष्णोदेवी जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन से तीन श्रद्धालुओं समेत चार की मौत

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के मार्ग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन श्रद्धालुओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए।
नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा किसी अन्य की तस्वीर का प्रस्ताव नहीं: केंद्र

नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा किसी अन्य की तस्वीर का प्रस्ताव नहीं: केंद्र

केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि मुद्रा नोटों पर महात्मा गांधी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर प्रकाशित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।