Advertisement

Search Result : "चक्रवात यास"

ब्र‍ेग्जिट के बाद मेग्जिट का भूकंप : प्‍लीज, लौट आओ मेसी

ब्र‍ेग्जिट के बाद मेग्जिट का भूकंप : प्‍लीज, लौट आओ मेसी

देश बड़ा है या क्‍लब ? जो लोग लियोनेल मेसी के खेल में कोई कमी नहीं ढूंढ़ पाते, वे अंत में यही सवाल उछाल देते हैं। जैसा कि इन दिनों हो रहा है। आलोचक आंकड़ों के जरिये यह कुतर्क दे रहे हैं कि लियोनेल मेसी का दिल देश के लिए नहीं, क्‍लब के लिए धडक़ता है। क्‍लब के लिए वह जी-जान एक कर देते हैं लेकिन देश के लिए उनके मन में तरंगें तक नहीं उठतीं। और यह सब ऐसे खिलाड़ी के लिए कहा जा रहा है जो कई वर्षों से अर्जेंटीना की टीम की ताकत बना हुआ है। जिसके बूते अर्जेंटीना की टीम विश्वकप फाइनल खेलती है, लगातार दो बार कोपा अमेरिका कप के फाइनल में पहुंची है। कोई यह सवाल नहीं उठाता कि अर्जेंटीना तो फाइनल में पहुंचने लायक ही नहीं थी लेकिन इसके बावजूद मेसी उसे यहां तक ले आए। हां, फाइनल न जीत पाने का ठीकरा आलोचक जरूर उनके सिर पर फोड़ते रहे हैं। देश उनके लिए क्‍या है? यह उनका संन्यास का फैसला ही बता देता है।
बांग्लादेश में रोआनू का कहर, 24 की मौत

बांग्लादेश में रोआनू का कहर, 24 की मौत

रोआनू चक्रवात ने शनिवार को बांग्लादेश के दक्षिण तट पर भयंकर तबाही मचाई जिससे कम से कम 24 लोगों की जान चली गई एवं 100 से अधिक घायल हो गए। प्रशासन पांच लाख लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले गया।
पीएम ने किया दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे का शिलान्‍यास, दूर रहे अखिलेश

पीएम ने किया दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे का शिलान्‍यास, दूर रहे अखिलेश

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोदी सरकार ने दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे का काम शुरू कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के चौड़ीकरण के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महेश शर्मा भी मौजूद थे लेकिन यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद थे।
सहवाग ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल से संन्‍यास लिया

सहवाग ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल से संन्‍यास लिया

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आखिरकार अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्‍यास का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्‍होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस तरह उनके संन्‍यास को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। आज अपना 37वां जन्‍मदिन मना रहे सहवाग ने कल दुबई में अपने इस फैसले के संकेत दिए थे।
चोटों से परेशान जहीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

चोटों से परेशान जहीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। चोटों से तंग आ चुके इस धुरंधर गेंदबाज ने स्वीकार किया कि अब उनका शरीर खेलने का बोझ नहीं उठा सकता। फिल्‍हाल वह आईपीएल-9 में खेलेंगे लेकिन इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट से भी विदा लेना चाहते हैं।
पानी-पानी दक्षिणी बंगाल, रेल-सड़क सब बंद

पानी-पानी दक्षिणी बंगाल, रेल-सड़क सब बंद

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शनिवार सुबह से यहां पर सड़क से लेकर रेल तक सारी यातायात व्यवस्था ठप है और अधिकांश इलाके बाढ़ की समस्या से ग्रस्त हैं।
मानसून की राह में बाधा बना सकता है चक्रवात !

मानसून की राह में बाधा बना सकता है चक्रवात !

अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। लेकिन इससे मानसून के आगे बढ़ने की गति प्रभावित हो सकती है।
चीन में 450 यात्रियों से भरा जहाज डूबा

चीन में 450 यात्रियों से भरा जहाज डूबा

चीन में हुबेई प्रांत में एशिया की सबसे लंबी नदी यांगत्सी में आए चक्रवात की चपेट में आने के बाद 450 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रहे एक जहाज के डूबने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लापता हैं। उनकी तलाश के लिए बचावकर्ताओं को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement