सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव के मोहम्मद शमशेर खान ने अपनी बेटी नगमा परवीन की शादी इसी थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव के परवेज खान के साथ 26 नवंबर 2016 को की थी।
इमरान ताहिर को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए फॉफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली वर्ल्ड इलेवन की टीम में शामिल किया गया है। ये सीरीज 12 सितंबर से पाकिस्तान में शुरु हो रही है।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
अब देश में एचआईवी-एड्स पीडि़त लोगों को नौकरी देने से इनकार करने या नौकरी से निकालने पर कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में एक नये कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गयी है।
भाजपा ने नरेला से निगम चुनाव की अपनी उम्मीदवार सविता खत्री को कथित तौर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के प्रचार के आरोप के बाद पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले संदीप कुमार के प्रचार में शामिल होने से भाजपा ने इनकार किया था लेकिन वीडियो वायरल होने के चलते भाजपा को यह फैसला लेना पड़ा है।
जैसे को तैसा के तेवर अपनाते हुए तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम के खेमे ने आज अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला और उनके दो संबंधियों को पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के खिलाफ जाने के लिए पार्टी से हटा दिया।