उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। यानी केंद्र में उसी की सरकार बनेगी जिसको उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोग उत्तर प्रदेश का इस्तेमाल प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए करते हैं। जब प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो उसका देश पर अपने आप असर पड़ेगा।
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लाखों रोजाना यात्रियों को राहत देने वाले फैसले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज आदेश दिया कि आठ लेन वाले और 9.2 किलोमीटर लंबे दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईओवर का प्रयोग करने वालों से अब टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
दिल्ली से सटे नोएडा के हिंडन विहार से शनिवार रात 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। हिंडन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 102 की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई।
भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर ठप हो गए हैं। सड़कों पर जलजमाव है और जबरदस्त ट्रैफिक जाम लगा है। बुधवार सुबह से ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी, साउथ और साउथ-ईस्ट एनसीआर के साथ दिल्ली, भिवानी, रोहतक, इंदिरा गांधी हवाई अड्डा, द्वारका, आरके पुरम, गुड़गांव, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा में बारिश जारी रहेगी। बारिश से जलभराव होने के कारण अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन केरी ट्रैफिक जाम में फंस गए।
पूरे देश को हिला देने वाले नोएडा के दादरी कांड में एक नया खुलासा हुआ है। जिस मांस को लेकर दादरी के बिसाहड़ा गांव में पचास वर्षीय अखलाक की हत्या और उनके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था अब उसी मांस को लेकर मथुरा लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया है।
यूपी में अयोध्या के बाद बजरंग दल ने अब नोएडा में राष्ट्र रक्षा के नाम पर ट्रेनिंग कैंप लगाया है। शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को एयरगन और तलवार के साथ लाठी भांजने की ट्रेनिंग दी जा रही है। पिछले दिनों अयोध्या में ऐसे ही आयोजन पर देश के राजनीतिक गलियारों में हंगामा हुआ था।
राष्ट्रीय राजधानी में डीजल से चलने वाली 27 हजार टैक्सियों पर प्रतिबंध रविवार से लागू हो गया। हालांकि इसका वास्तविक असर कल ही नजर आएगा जो कि रोक लगाए जाने के बाद पहला कामकाजी दिन होगा।
ग्रेटर नोएडा में आज आॅटो एक्सपो का शानदार आगाज हुआ। इस मौके पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुुजुकी इंडिया ने नई काॅम्पैक्ट एसयूवी वितारा ब्रेजा पेश की है।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोदी सरकार ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का काम शुरू कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के चौड़ीकरण के साथ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महेश शर्मा भी मौजूद थे लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक भी मौजूद थे।