प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों से बतौर मतदाता अपना पंजीकरण कराने तथा मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है।
टेस्ट और फिर बाद में एकदिवसीय श्रृंखला में जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय क्रिकेट टीम शुरू होने वाली तीन मैचों की ट्वेंटी20 श्रृंखला में भी इंग्लैंड पर अपना दबदबा बरकरार रखने के लिये उतरेगी जिसमें कुछ युवा खिलाडि़यों को बड़े मंच पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।
नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी किनारे के हर गाँव में युवाओं को स्वच्छता दूत के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस उद्देश्य से युवा मामले एवं खेलकूद मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के बीच एक समझौता ज्ञापन हुआ है। जिसके माध्यम से नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
पर्यटन आज लोगों के लिए महत्वपूर्ण विषय बन गया है। इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। 23 साल के युवा रितेश अग्रवाल ने युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं तलाश कर दी है।
युवा अदिति अशोक ने बीते वर्ष भारतीय गोल्फ में नया इतिहास रचा और अन्य पेशेवर खिलाडि़यों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया जिससे भारतीय गोल्फ के लिए 2016 प्रभावशाली रहा जबकि इसी वर्ष इस खेल ने एक शताब्दी से अधिक समय बाद ओलंपिक में वापसी की।
अनुराग ठाकुर का दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद तय था कि उन्हें तीसरी बार युवा मोर्चे की कमान नहीं सौंपी जाएगी। युवा मोर्चे की कमान ठाकुर से लेने के पीछे उनका बीसीसीआई का अध्यक्ष होना भी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान मोर्चा के भी नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कल हुई। पूनम महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं और वर्तमान में मुंबई उत्तर-मध्य से लोकसभा की सदस्य हैं.
कौशांबी से लोकसभा सदस्य विनोद सोनकर, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ और पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान को पार्टी की क्रमश: एससी, एसटी, किसान और ओबीसी शाखाओं का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के अध्ययन ने साबित कर दिया है कि मोतियाबिंद के बाद अनकरेक्टेड रिफ्रैक्टिव एरर (यूआरई) दूसरा सबसे बड़ा कारण है जो विकासशील देशों मेंअंधेपन का कारण है। यूआरई आंखों की बीमारी का सबसे प्रचलित रूप है। यह तब होता है जब आंखें किसी खास तस्वीर पर फोकस नहीं कर पाती हैं। यूआरई की वजह से दृष्टि धुंधली हो जाती है और कभी-कभार इतनी गंभीर हो जाती है कि बुरी तरह प्रभावित हो जाती है।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देश की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान एक मंच पर आए और उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने अपनी समस्याएं रखीं। यह आयोजन अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से किया गया था। देश के ग्राम प्रधानों का यह एक गैर सरकारी संगठन है।
पीएम नरेंद्र मोदी नोटबंदी का कदम उठाकर इसे देश केे हित में बता रहे हैं पर इस कड़वी दवा का असर पड़ने लगा है। ग्रामीण इलाकों में दैनिक मजदूरी पर आधारित योजना मनरेगा को भी नोटबंदी ने जमकर प्रभावित किया है। रोजगार की गारंटी देने वाली इस स्कीम में पिछले महीने के मुकाबले नवंबर में 23 प्रतिशत रोजगार घटा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लाकर देशभर में भ्रष्टाचार मिटाने की जो कोशिश की है उसमें अब पलीता लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जगह जगह बैंकों में लगी लाइनें और एटीएम में नकदी का अभाव लोगाें को परेशान कर रहा है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में तो हाल और बुरा है।