छात्र राजनीति में आंदोलन, हड़ताल, हिंसा की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुए टकराव में भयावह शब्दों के साथ घृणित हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वीके शशिकला के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आज अनिश्चितता रही क्योंकि राज्यपाल विद्यासागर राव ने चेन्नई आने की अपनी योजना टाल दी। इस बीच अन्नाद्रमुक और बागी नेताओं के बीच जे जयललिता की मृत्यु को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के बेटे की उम्र को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम को रामपुर जिले की स्वार सीट से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब्दुल्लाह की उम्र 25 साल से कम बताई जा रही है जिसको लेकर बसपा उम्मीदवार नवाब काजिम अली खान ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड टंप के शपथ- ग्रहण समारोह के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन और झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने एक वाहन में आग लगा दी और लगभग आधा दर्जन स्टोर क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज एक कम चर्चित संगठन हिंदू जागरण संघ द्वारा मुस्लिमों के ही वीजा आवेदन पर ध्यान देने का आरोप लगाने के बाद उसपर पलटवार किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के 45वें राष्टपति के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही उनके चार साल के उस कार्यकाल की विधिवत शुरूआत हो गई जिससे लोगों की बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं।
अमेरिका में कम से कम 18 डेमोक्रेटिक सांसदों का कहना है कि वे 2016 के चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की बात उजागर होने और ट्रंप द्वारा नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जॉन लेविस को अपमानित किये जाने के बाद इस सप्ताह मनोनीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेंगे।
खादी और ग्रामोद्योग निगम (केवीआईसी) के डायरी और कैलेंडर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर होने को लेकर आज विवाद शुरू हो गया और कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने विवाद को अनावश्यक करार दिया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में संभालने वाले लाल बहादुर शास्त्री के निधन को 51 साल हो गए हैं, पर उनके परिवार के कुछ सदस्यों को आज भी संदेह है कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक नहीं थी। ऐसे में शास्त्री जी के परिजनों को उनके साथ गए सहयोगियों द्वारा ताशकंद समझौते के विवरणात्मक तथ्यों को एक बार अवश्य देख लेने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा में चल रहा घमासान भले ही अभी थमने का नाम नहीं ले रहा हो, लेकिन राज्य की एक और राजनीतिक पार्टी अपना दल में कई महीनों से चले आ रहे विवाद को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के पास सुलह का प्रस्ताव भेजा है।