लुईस बर्जर घूस मामले में गिरफ्तार गोवा के पूर्व लोक निर्माण मंत्री चर्चिल अलेमाओ की जमानत याचिका जिला जज बी.पी. देशपांडे ने खारिज कर दी। राज्य अपराध शाखा ने पांच अगस्त को अलेमाओ को गिरफ्तार किया था।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेंजों समेत दाखिला लेने पहुंची उमइया मंजूर की गिरफ्तारी विश्वविद्यालय की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में हुई कथित धांधली की ओर इशारा करती है। उमइया ने जो एडमिट कार्ड पेश किया उसपर उसका रोल नंबर 2182008 अंकित था जो कि केरल में कोलीकोड सेंटर, फारूख कॉलेज (एएमयू की मेडिकल परीक्षा का सेंटर) की अमरूथा स्टीफन का रोल नंबर है। अमरूथा स्टीफन वह लडक़ी है जिसने कोलीकोड सेंटर से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। गौरतलब है कि इस वर्ष 26 अप्रैल को एएमयू एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के 11 शहरों में 79 सेंटर पर 73 एमबीबीएस और 22 बीडीएस सीटों के लिए 42,000 बाहरी छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से केवल कोलीकोड सेंटर से पहली दफा 60 फीसदी छात्रों ने यह परीक्षा उतीर्ण की जबकि इससे पहल यह प्रतीशत मात्र 3 से 5 होता था।
नियति की विडंबना देखिए कि लुइस बर्जर मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए गोवा के पूर्व लोकनिर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ को उसी जेल में रखा गया है, जिसकी कभी उन्होंने आधारशिला रखी थी।
गोवा के पूर्व लोकनिर्माण विभाग मंत्री चर्चिल अलेमाओ को लुइस बर्जर रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। अलेमाओ को बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वरका गांव स्थित उनके आवास से ले जाया गया और मध्यरात्रि को अधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) कार्तिक कश्यप ने गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन इसके अलावा कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
लुईस बर्जर रिश्वत मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में अपराध शाखा कामत से दो बार पूछताछ कर चुकी है।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने बाॅलीवुड स्टार शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। वर्ष 2012 में आईपीएल मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के सहमालिक शाहरुख और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की वजह से यह प्रतिबंध लगाया गया था।
भारत में मानसून वस्तव में आनंद की गाथा है, चिलचिलाती गर्मी से राहत का एहसास है और सही मायनों में सौंदर्य का प्रतीक। हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां धरती पर टिप-टिप गिरती बूंदों का आनंद उठाया जा सकता है और बारिश से गीली मिट्टी की सुगंध ली जा सकती है।