इस्लामी देशों में बढ़ते आतंकवाद से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय में पूर्व खुफिया विभाग प्रमुख आसिफ इब्राहिम को महत्वपूर्ण पद सौंपा है। समझा जाता है कि इब्राहिम की पश्चिम एशियाई देशों एवं अन्य मुस्लिम देशों में अच्छी पकड़ है और पूर्ववर्ती सरकार में आईबी प्रमुख रहते हुए कई कट्टर आतंकवादियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई है।
उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून को एक औद्योगिक जोन की यात्रा संबंधी दिए गए निमंत्रण को बुधवार को रद्द कर दिया है। बान ने अचानक उठाए गए इस कदम को बहुत खेदजनक करार दिया है।
जाने-माने बैंकर के. वी. कामथ को आज ब्रिक्स देशों के समूह द्वारा गठित 50 अरब डॉलर के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) का प्रमुख चुना गया है। ब्रिक्स समूह ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसी पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।
पर्यटन को आकर्षक बनाते हुए गोवा सरकार ने आज राज्य में हॉट एयर बैलून और जल और थल दोनों पर चलने वाले वाहन एंफीबियस व्हीकल सेवा की शुरूआत की। पर्यटक अब हॉट एयर बैलून के जरिए चर्चित पर्यटन स्थलों का आकाशीय नजारा ले सकते हैं। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, राज्य के पर्यटन मंत्री दिलिप पारूलेकर और अन्य की उपस्थिति में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये नई सुविधआएं शुरू की गईं।
गर्मियों की छुट्टियां आते ही घूमने जाने की योजनाएं परवान चढऩे लगती हैं। बोरिया-बिस्तर बांधा, इंटरनेट पर कुछ खोजा-समझा और चल दिए घूमने। कभी यह भी नहीं सोचा कि वहां जाने के लिए मौसम अच्छा है या नहीं या फिर जिन सुविधाओं या मस्ती के लिए जा रहे हैं वह वहां मिलेगी या नहीं
गोवा की एक जिला अदालत ने पूर्व राज्य मंत्री फ्रांसिस्को मिकी पचेको का पता लगाने के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के दिल्ली स्थित सरकारी आवास की तलाशी के लिए एक स्थानीय अदालत की ओर से जारी वारंट पर रोक लगा दी है। बताया जाता है कि वर्ष 2006 में हुए हमले के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से पचेको फरार हैं।
बीमा नियामक इरडा अभी वैश्विक पुनर्बीमा कंपनियों को देश में प्रवेश की मंजूरी देने के मानदंडों को अंतिम स्वरूप देने की प्रक्रिया में ही है लेकिन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने अभी से अपने शीर्ष दलों को नियुक्त करना शुरू कर दिया है।