Advertisement

Search Result : "गैस विवाद"

वडोदरा : जहरीली गैस रिसाव से चार की मौत

वडोदरा : जहरीली गैस रिसाव से चार की मौत

यहां के एक गांव में राज्य पीएसयू के गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) के एक रसायनिक संयंत्र में जहरीली गैस के रिसाव के कारण चार श्रमिकों की मौत हो गयी और 13 अन्य बीमार हो गये।
पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

इस समय धानकटाई का समय चल रहा है। हालांकि किसान पराली जला तो नहीं सकते हैं लेकिन पंजाब और हरियाणा में जला रहे हैं। पराली जलाने से प्रदूषण होता है, जिससे निकली जहरीली गैस पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी नुकसान पहुंचाती है। सबसे अहम बात यह है कि इससे हवा में धुंए के बादल बन जाते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए जानलेवा साबित होते हैं। दिल्ली की हवा में इन दिनों पसरा धुंआ दिवाली के पटाखों और पराली जलाने के परिणाम है।
हिलेरी की मुश्किलें बढ़ीं, एफबीआई करेगी नए ईमेल की समीक्षा

हिलेरी की मुश्किलें बढ़ीं, एफबीआई करेगी नए ईमेल की समीक्षा

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के कुछ ही दिन पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि उनकी सहायक और उनके पति ने जिस लैपटॉप का साझा उपयोग किया, उसमें 650,000 से अधिक ईमेल मिले हैं और एफबीआई इनकी जांच करने वाली है।
ट्रंप कर रहे हैं भ्रमित, गुमराह और हतोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश: हिलेरी

ट्रंप कर रहे हैं भ्रमित, गुमराह और हतोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश: हिलेरी

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी जनता को गुमराह, भ्रमित और हतोत्साहित करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह परिवारों और उपेक्षित तबकों के लिए अपनी लड़ाई लड़ती रहेंगी।
ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा हमले में अमेरिका के न्याय विभाग पर निशाना साधा है। ट्रंप ने विभाग पर अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ईमेल विवाद में बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
अखिलेश की शादी के सब थे खिलाफ, मैंने दिया साथः अमर

अखिलेश की शादी के सब थे खिलाफ, मैंने दिया साथः अमर

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा है कि पार्टी में जारी कलह के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पूरे घमासान पर खुलकर अपनी बात रखी। यहां तक कि अपने भाई द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि वह परिवारों को तोड़ने में माहिर हैं, उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन या अंबानी बंधुओं से पूछ लो कि क्या मैंने उनके घरों में दरार डाली है?
वाराणसी: मोदी करेंगे गैस पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ, सुरक्षा हुई चाक चौबंद

वाराणसी: मोदी करेंगे गैस पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ, सुरक्षा हुई चाक चौबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम वाराणसी के दौरे पर पहुंचने वाले हैं जहां वह 51,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मंदिरों की इस प्राचीन नगरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
वाराणसी में बोले पीएम, लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छोटी दिवाली मनाई

वाराणसी में बोले पीएम, लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छोटी दिवाली मनाई

उत्तरप्रदेश समेत कुछ राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले लक्षित हमले के मुद्दे को जीवंत बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जब नियंत्रण रेखा के पार जाकर सेना ने आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट किया था तब लोगों ने छोटी दिवाली मनाई थी। साथ ही उन्होंने देशवासियों से सुरक्षा बलों के पराक्रम को नहीं भूलने को कहा।
चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

चीन ने अमेरिका को चेताया, भारत के साथ सीमा विवाद में दखल न दे

भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
सपा संकट: अखिलेश के बाद शिवपाल का वार, रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त

सपा संकट: अखिलेश के बाद शिवपाल का वार, रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में चाचा-भतीजे के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई अब बहुत ही तीखे मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने पर मुलायम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement