कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कांगेस नेता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को अब ये देख लेना चाहिए कि पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया है, जिन्होंने गुजरात में उनका साथ दिया था।
किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किये गए किसानों को छुड़वाने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात के किसान नेताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।
भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली राजद की रैली है बिहार के महागठबंधन की नहीं। इसमें गैर भाजपाई दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें यह बात मायने नहीं रखती कि इसमें जदयू शामिल होगी या नहीं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौकेे पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत देश के तमाम नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने आसन किए। लेकिन इस बीच देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेेेेहरू का शीर्षासन भी खूब चर्चाओं में रहा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में राहुल के दीर्घायु की कामना की है। राहुल गांधी इन दिनों विदेश में अपनी नानी और अन्य संबंधियों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
हरियाणा की एक अदालत ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। बाबा रामदेव पर आरोप है कि रोहतक में सद्भावना सम्मेलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था।