इसी सप्ताह मंगोलिया में हो रहे ग्यारहवें आसेम सम्मेलन में आतंकवाद समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे।
कश्मीर घाटी में सोमवार को तीसरे दिन भी हिंसा और आगजनी की घटनाएं जारी रही। घाटी में जारी हिंसा पर काबू पाने के प्रयासों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल केन्या से स्वदेश रवाना हो गए।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि जब देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को डर लग रहा है, तो देश का क्या होगा। लालू प्रसाद यादव के अनुसार वे हवाई जहाज में आर्म्स ले जाने की वकालत कर रहे हैं। वे खुद डर रहे हैं। ऐसे में देश का क्या होगा। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रियों पर जमकर हमले किए। लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी के अधिकतर मंत्री चापलूस हैं। राजद सुप्रीमो ने जातीय जनगणना के आंकड़ों की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार से पहले अपने मंत्रियों और सांसदों का एक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया। जिसमें पार्टी के महज दस सासंद ही 100 में 100 अंक हासिल कर सके। वोटरों की राय, संसद और मंत्रालय में कामकाज के आधार पर टेस्ट में ग्रेडिंग दी गई। सूत्रों के अनुसार इस टेस्ट के बाद ही पीएम मोदी और शाह ने योग्य नेताओं को मंत्री पद से नवाजा।
कभी अति सक्रियता और कभी संयम खोकर लक्ष्मण रेखा पार कर जाना। स्मृति ईरानी की तरह इसी कारण संघ की नाराजगी के चलते जयंत सिन्हा का भी विभाग बदला। उनके मामले में एक अतिरिक्त तथ्य यह भी रहा कि उन्होंने कॉरपोरेट घरानों की लॉबी को नाराज कर रखा था। उन्हें अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण मंत्रालय नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाकर भेजा गया। हालांकि, स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कपड़ा मंत्रालय में बदली की चर्चा के बीच जयंत सिन्हा का विभाग बदले जाने की बात दब गई।
स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय मिलने से भले ही यह कहा जा रहा है कि उनका डिमोशन किया गया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि हाल ही कपड़ा मंत्रालय को विशेष पैकेज के तहत छह हजार करोड़ रूपये दिया गया जो प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना कौशल विकास को आगे ले जाने में सहायक होगी। स्मृति को मंत्रालय दिए जाने के पीछे कहा जा रहा है कि इसकी पृष्ठभूमि पहले से ही तैयार कर ली गई थी।
स्मृति इरानी के मंत्रालय में हुए फेरबदल के पीछे क्या एक बड़ी वजह प्रधानमंत्री कार्यालय से हुई सीधी भिंडत है या फिर कुछ और। जब से स्मृति इरानी से इस पदभार को संभाला था, लगातार वह निगेटिव वजहों से चर्चा में बनी हुई थीं। क्या उनके लिए बड़ी राजनीतिक तैयारी की जा रही है। इन तमाम कयासों के बीच, उनके बचे हुए कामों पर
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए और इसके साथ ही वार्षिक यात्रा शुरू हो गई।
केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों से कहा गया है कि वे बेहतर पारदर्शिता के लिए अपने द्वारा किए गए कार्यों का मासिक आधार पर आॅनलाइन ब्यौरा प्रदान कर अपनी उपलब्धियों को उजागर करें। कैबिनेट सचिवालय ने हाल में इस संबंध में सभी मंत्रालयों के सचिवों को निर्देश जारी किया है।