प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नयान से वार्ता की, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, सुरक्षा और व्यापार तथा दोनों पक्षों द्वारा सामरिक रिश्तों को और उच्च स्तर पर ले जाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपना दो दिवसीय ओडिशा दौरा बीच में ही छो़ड़कर दिल्ली लौट आए। पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही राष्ट्रपति ने अपना दौरा रद्द कर दिया। उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेना था।
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और केंद्र में नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बीच पोस्टर युद्ध चरम पर पहुंच चुका है। गया में भाजपा के पोस्टर-बैनर नष्ट किए जाने के बाद उपजे विवाद के कारण रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोध गया दौरा रद्द कर दिया गया है जबकि बिहार फाउंडेशन चैप्टर का उद्घाटन करने दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में जमकर हंगामा हुआ।
चुनाव शपथ पत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री गुजरात विश्वविद्यालय से एमए की बताई जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर विवाद चल रहा है। #DegreeDikhaoPMSaab हैशटैग से पीएम की डिग्री के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। विवाद यह है कि पीएम के प्रोफाइल में पहले गुजरात विश्वविद्यालय से एमए किए जाने की बात कही गई थी। लेकिन दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र तोमर के फर्जी डिग्री मामले के बाद पीएम के प्रोफाइल से एमए की बात निकाल दी गई। सूचना के अधिकार के तहत पीएम कार्यालय से प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी। पीएम कार्यालय से जानकारी नहीं दिए जाने पर इस विवाद को बल मिला है। आधिकारिक प्रतिक्रिया देने के लिए भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय के प्रश्ाासनिक कार्यालय में फोन किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में नियम के मुताबिक मत नहीं डालने वाले तथा इसके लिए कोई वाजिब कारण नहीं बताने वाले मतदाताओं पर 100 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
उच्चतम न्यायालय ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार मामले की कार्यवाही पूरी करने के लिए अहमदाबाद की अदालत को आज तीन महीने की और मोहलत दे दी। नरसंहार की इस घटना में कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी सहित 68 व्यक्ति मारे गये थे।
देश को मिसाइल और अंतरिक्ष तकनीक के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अबुल पाकिर जैनुलआबेदिन अब्दुल कलाम का 27 जुलाई को 84 वर्ष की उम्र में मेघालय की राजधानी शिलांग में निधन हो गया।