Advertisement

Search Result : "गुजरात दौरा"

जेट एयरवेज के विमान में बम की अफवाह, एक यात्री हिरासत में

जेट एयरवेज के विमान में बम की अफवाह, एक यात्री हिरासत में

गुजरात के अहमदाबाद से 125 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर मुंबई जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान को उसमें बम होने की अफवाह पर उड़ान भरने से रोक दिया गया। व्यापक जांच-पड़ताल के बाद ही विमान को उड़ान भरने की इजाजत दी गई जिससे दो घंटे का विलंब हो गया। जिस यात्री की सीट के नीचे से बम लिखी पर्ची मिलने पर यह अफवाह फैली उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
मोदी सरकार में पूरे देश में अस्थिर प्रशासन: शिवसेना

मोदी सरकार में पूरे देश में अस्थिर प्रशासन: शिवसेना

गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा के मुद्दे पर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सीधे नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह घटनाएं दिखाती हैं कि देश अस्थिर प्रशासन से जूझ रहा है जबकि प्रधानमंत्री शांति के शुभंकर बनकर दुनिया भर में घूम रहे हैं।
सेल्फी को लेकर आलोचना में घिरी पंकजा मुंडे ने किया पलटवार

सेल्फी को लेकर आलोचना में घिरी पंकजा मुंडे ने किया पलटवार

महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित क्षेत्र में दौरे के समय सेल्फी लेने के कारण सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक शिवसेना एवं विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। हालांकि मंत्री ने अपना बचाव करते हुए कहा कि सूखी हुई नदी के एक गड्ढे में पानी देखकर उन्होंने उत्साह में तस्वीर खींची थी।
रैना की टीम ने लगाई हैट्रिक

रैना की टीम ने लगाई हैट्रिक

आरोन फिंच के नाबाद अर्धशतक की मदद से गुजरात लायंस ने शनिवार को आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज घरेलू मैच में दूसरी बार नाकाम रहे और आठ विकेट पर सिर्फ 143 रन बना सके।
गुजरात: पटेल आंदोलन ने हिंसक रूप लिया, महेसाणा में कर्फ्यू

गुजरात: पटेल आंदोलन ने हिंसक रूप लिया, महेसाणा में कर्फ्यू

आरक्षण और जेल में बंद समुदाय के नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर पटेल समुदाय की विशाल रैली ने आज हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने दो भवनों में आग लगा दी और कुछ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद महेसाणा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
जमानत पर चल रहे पी पी पांडे बने गुजरात के डीजीपी

जमानत पर चल रहे पी पी पांडे बने गुजरात के डीजीपी

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी पी पांडे ने आज गुजरात के प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। इससे पहले निवर्तमान डीजीपी पी सी ठाकुर का अप्रत्याशित तरीके से दिल्ली तबादला कर दिया गया था।
क्या हिरोशिमा जाकर इतिहास लिखेंगे ओबामा

क्या हिरोशिमा जाकर इतिहास लिखेंगे ओबामा

दूसरे विश्वयुद्ध को 71 साल बीत चुके हैं और दुनिया के लोग जापान के उन दो शहरों की पीड़ा भी शायद भूल चुके हैं जिन्होंने उस युद्ध की सबसे भयानक त्रासदी अपने सीने पर झेली थी। दुनिया में पहली बार परमाणु बम का हमला जापान के हिरोशिमा शहर पर हुआ था जिसमें करीब 1 लाख 40 हजार लोग मारे गए थे। इसके बाद नागाशाकी पर परमाणु हमले ने युद्ध को पूरी तरह समाप्त कर दिया था।
पूर्व आईपीएस अधिकारी वंजारा नौ साल बाद लौटे गुजरात

पूर्व आईपीएस अधिकारी वंजारा नौ साल बाद लौटे गुजरात

इशरत जहां मुठभेड़ मामले में जमानत मिलने के बाद नौ साल बाद पूर्व डीआईजी डीजी वंजारा गुजरात लौटे हैं। इशरत जहां के अलावा उनपर और भी कई फर्जी एनकाउंटर्स के आरोप थे।
असम में गरजीं सोनिया, बोलीं लोगों को बांटते और घृणा फैलाते हैं मोदी

असम में गरजीं सोनिया, बोलीं लोगों को बांटते और घृणा फैलाते हैं मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश दौरों के दौरान बड़े-बड़े बयान देने और देश में घृणा फैलाने का आरोप लगाया। अपनी चुनावी रैली में उन्होंने असम के मतदाताओं को सचेत किया कि भाजपा की कथित सांप्रदायिक राजनीति का नियंत्रण नागपुर से होता है।
लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन

लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का दिल का दौरा पड़ने के बाद आज दिल्ली में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement