डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में मच्छर जनित जीका वायरस से जुड़े तीन मामलों के होने की पुष्टि की है। बताया गया कि इन तीन मामलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं।
गुजरात के कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने कहा है कि भाजपा में उनके शामिल होने की खबर गलत है। उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि वह अब भी कांग्रेस में सक्रिय हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जाति आधारित हिंसा के पीड़ितों को सहायता देने में विफल रही योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के बाद से जाति आधारित हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।
आईपीएल में कानपुर में मैच के दौरान पकड़े गए सट्टेबाजों से पूछताछ से सवाल उठ रहा है कि आईपीएल में क्या फिक्सिंग हुई है। हालांकि पुलिस को अभी इस बात के पक्के सबूत नहीं मिले हैं।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में हर जगह से शहीद होते हैं पर गुजरात से शहीद मैंने नहीं देखे। उन्होंने कहा कि यूपी, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत हर जगह से शहीद हुए हैं, गुजरात का कोई जवान शहीद हुआ हो तो बताओ?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नो फ्लाई लिस्ट को लागू होते देखना लोगों के लिए काफी दिलचस्पी भरा है। अब गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के बेटे को फ्लाइट में सवार नहीं होने दिया गया। सोमवार को ग्रीस जाने वाली फ्लाइट में उन्हें शराब पीने के आरोप में नहीं बैठने दिया गया।
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 10 के 47वें मुकाबले की दूसरी पारी में किंग्स इलेवन पंजाब के 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने 2 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 36 और दिनेश कार्तिक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब गुजरात लायन्स जीत से कुछ ही रनों की दूरी पर है। ऐसे् में पंजाब इलेवन की उम्मीदों को झटका लगता दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का खत्म करने के दावे के साथ आई योगी आदित्यनाथ की सरकार के सामने हिंसक घटनाएं नई चुनौती पेश कर रही है। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिस तरह शोभा यात्रा के नाम पर निकलेे जुलूस उपद्रव का कारण बने रहे हैं, उसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला अब जुलूस, बवाल और दंगो के नाम से चर्चा में है। दूधली के बाद बड़गांव के सब्बीरपुर में जुलूस के नाम पर बवाल हुआ। इस तरह शोभायत्रा के नाम पर हो रही हिंसा और उपद्रव कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
164 सालों से चल रहा था गुजरात के राजकोट का यह स्कूल
पहले इसका नाम अल्फ्रेड हाईस्कूल था जो आजादी के बाद मोहनदास गांधी स्कूल हो गया था
कुछ साल पहले इसके 60 एसएससी छात्रों में सभी बोर्ड में फेल हो गए थे