ब्रिटेन में 8 जून को हुए आम चुनावों के बाद मतों की गिनती जारी है। इस बीच चुनावों के नतीजे और रुझान भी सामने आने लगे हैं। आम चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री थेरेसा मे के लिए निराशाजनक हो सकते हैं। लेबर पार्टी के खाते में 261 सीटें आ चुकी हैं। इसी के साथ पार्टी ने 2015 का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) कोलकाता ने इस वर्ष की शुरआत में गंगा डॉल्फिन की संख्या में गिरावट देखे जाने के बाद नवंबर में इस संकटग्रस्त प्रजाति की गिनती शुरू करने का निर्णय किया है।
भारत द्वारा चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से एक ही प्रक्षेपास्त्र से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए 28 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगर भारत एक रॉकेट से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में सफल हो जाता है तो वह इस तरह का इतिहास रचने वाला पहला देश बन जाएगा।
नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार को लगता है कि बैंकों के पास जो पैसा आया है, शायद उनकी गिनती ठीक से नहीं हुई है। बैंकों के पास बंद हो चुके 13 लाख करोड़ रुपये के नोट आ चुके हैं। इस तरह से जितनी मुद्रा को निरस्त किया गया था, वह पूरी रकम उन्हें मिल चुकी है। जबकि पुराने नोटों को जमा कराने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है। सरकार ने रिजर्व बैंक और बैंकों से जमा कराए गए नोटों को फिर से जांचने को कहा है।
दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने कहा कि उनकी गिनती पेले, मोहम्मद अली और माइकल फेल्प्स जैसे खेल के महानायकों में होनी चाहिए। जमैका के खिलाड़ी ने 200 मीटर रेस जीतने के बाद कहा, मैं महानतम में से एक होने की कोशिश कर रहा हूं। अली और पेले की कतार में शामिल होना चाहता हूं।