नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए कहा कि मोदी साहित्यकारों के गुस्से को समझने के बजाय, उनमें ही जिस तरह से दोष निकाल रहे हैं, वह चिंताजनक है
देश के सभी कोनों से, सभी भाषाओं में एक ही आवाज उठ रही है। यह अपने आप में ऐतिहासिक परिघटना है। इससे पहले इस देश में इतने बड़े पैमाने पर लेखकों-साहित्यकारों-रंगकर्मियों ने एक साथ एक ही मुद्दे पर मिलकर आवाज नहीं उठाई थी। वे सब अलग-अलग राज्यों से, अपनी-अपनी भाषाओं में एक ही स्वर बोल रहे हैं।
अपने जमाने के चर्चित अभिनेता दिलीप कुमार ने भारत सरकार की तरफ से गुप्त मिशन पर दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। यह खुलासा पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने मुंबई में दिलीप कुमार से मुलाकात के बाद दी।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जुझारू पारी (86 गेंद पर 92 रन) की बदौलत भारत ने बमुश्किल नौ विकेट पर 247 रन बनाए। लक्ष्य आसान नहीं तो मुश्किल भी नहीं था लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 225 रन पर ही सिमट गई। इंदौर की जीत के साथ ही भारत की हार के दौर पर विराम लग गया है।
सांप्रदायिक राजनीति, अभिव्यक्ति की आजादी पर बढ़ते हमलों और बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। अब तक विभिन्न भाषाओं के करीब 15 साहित्यकार पुरस्कार लौटा चुके हैं।
एक स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत लेते दिखाए जाने के बाद बिहार के नगर विकास मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा ले लिया है। बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले मंत्री का स्टिंग सामने अाने से नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने छोटे बच्चों में पूर्ण टीकाकरण को 18.6 फीसदी से 70 फीसदी तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। यह देश के औसत के बराबर है।
नेतृत्व के मुद्दे पर राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे अरुणाचल प्रदेश को बुधवार एक और झटका लगा, जब मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा से चार वरिष्ठ मंत्रिायों को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश की।