Advertisement

Search Result : "क्लब हाउस ऐप"

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू

ब्रिटेन में वर्ष 2015 के आम चुनाव के लिए मतदान शुरू गया है। इसके लिए देश भर में करीब 50,000 मतदान केंद्रों पर स्थानीय समय के मुताबिक सुबह सात बजे से रात दस बजे तक मतदान किया जा सकेगा। ब्रिटेन में अभी 650 संसदीय चुनाव क्षेत्र हैं और इनमें से हर क्षेत्र से एक सांसद हाउस ऑफ कॉमंस में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
सोशल मीडिया पर राहुल को दिग्विजय का ज्ञान

सोशल मीडिया पर राहुल को दिग्विजय का ज्ञान

लम्बी छुट्टी से लौटकर सियासी सक्रियता दिखा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को सलाह दी कि वह सोशल मीडिया पर आकर इस लोकप्रिय माध्यम का फायदा उठाए और अपने बारे में भाजपा के कथित दुष्प्रचार का जवाब दें।
क्रिकेटः मैदान पर साथी खिलाड़ी से टकराने पर मौत

क्रिकेटः मैदान पर साथी खिलाड़ी से टकराने पर मौत

क्रिकेट के मैदान पर एक होनहार क्रिकेटर खिलाड़ी की मौत हो गई है। इस दफा हादसे के शिकार कोलकाता के ईस्ट बंगाल क्लब के क्रिकेटर अंकित केसरी हुए। तीन दिन पहले अंकित को सीएबी सीनियर नॉकआउट टूर्नामेंट में भवानीपुर क्लब के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। ऊंचा कैच लेने के लिए वह और उनका साथी आपस में टकरा गए। वह पिछले तीन दिन से अस्पताल में थे। कल उन्होंने रिकवरी के संकेत दिए लेकिन आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
कांग्रेसियों ने किया गिरिराज के घर पर प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया गिरिराज के घर पर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वह सिंह द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी किए जाने का विरोध कर रहे थे। गिरिराज ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी चमड़ी के बजाय नाइजीरियाई या काली चमड़ी की होती तो क्या कांग्रेसी उन्हें अपना नेता मान लेते।
व्हाइट हाउस को मिला साइनाइड युक्त लिफाफा

व्हाइट हाउस को मिला साइनाइड युक्त लिफाफा

व्हाइट हाउस को साइनाइड युक्त एक लिफाफा मिला है जिस पर उसी व्यक्ति का पता है जिसने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर मल-मूत्र से भरा एक पैकेट भेजा था।
व्हाइट हाउस के घुसपैठिए ने कबूला गुनाह

व्हाइट हाउस के घुसपैठिए ने कबूला गुनाह

बीते वर्ष सितंबर में व्हाइट हाउस में घुसपैठ करने वाले व्यक्ति ने चाकू लेकर अत्यधिक सुरक्षा वाली इमारत की चारदीवारी फांदकर घुसने का अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
धमाके से व्हाइट हाउस में अफरा-तफरी

धमाके से व्हाइट हाउस में अफरा-तफरी

वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान ह्वाइट हाउस में जोरदार धमाके की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति ओबामा अपने परिवार के साथ के ह्वाइट हाउस के दक्षिणी आंगन से एक हेलिकॉप्टर में बाहर निकलने वाले थे।
कुंवारों का क्लब है संघ-ओवैसी

कुंवारों का क्लब है संघ-ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआइएम) नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को कुंआरों का क्लब करार दिया है। उन्होंने कहा है कि दूसरों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कहने वाले लोगों को ऐसा करने का कोई हक नहीं है क्योंकि वे खुद शादीशुदा नहीं होते।
Advertisement
Advertisement
Advertisement