भारत ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराकर विश्व विजय की शुरुआत की है। रविवार को एडिलेड में खेले गये मैच में भारत के 300 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 47 ओवरों में 224 रन पर ऑल आउट हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप से ठीक पहले सार्क देशों के नेताओं के साथ संपर्क साधा और क्रिकेट पर चर्चा की। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांगलादेश, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान की टीमों को उन्होंने शुभकामनाएं भेजीं। पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की बातचीत दुबारा शुरु होने के संकेत फिर से मिलने लगे हैं और इसे क्रिकेट कूटनीति की जीत के रूप में देखा जाने लगा है।
विश्व कप के पहले मैच से ही उलटफेर का आगाज हो चुका है। जैसी कि आशंका थी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की उछाल और स्विंग लेती पिच पर दक्षिण एशियाई टीमों का खेलना मुश्किल हो जाएगा, न्यूजीलैंड ने अपनी जमीन पर श्रीलंका को 98 रनों के बड़े अंतर से धो डाला।
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी अब तक टीम इंडिया का चुनाव न होने से हैरान हैं। बेदी का मानना है कि विश्व कप में दस दिन से भी कम समय बचा है और भारत अपनी मुख्य टीम की पहचान तक नहीं पा रहा है। इससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।
दोनों टीमें पूल बी के दूसरे मैच में 15 फरवरी को होंगी आमने-सामने, लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से हार के कारण बल्लेबाजी और गेंदबाजी लय में नहीं दिख रही हैं
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर डाले गए आयकर विभाग के छापे से जहां कांग्रेस को बड़ा हथियार मिल गया है वहीं भाजपा सरकार पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं
आए दिन भ्रष्टïाचार के मामले उजागर होने, सूर्य नमस्कार एवं गीता की पढ़ाई लागू करने तथा गो तस्करी पर विवादास्पद कानून जैसे कदमों से संघ परिवार का सांप्रदायिक एजेंडा लागू करने के आरोपों के कारण मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर सवालिया निशान लग रहे हैं।