इशांत शर्मा श्रीलंका के विरुद्ध अंतिम टेस्ट में अपने कैरियर का 200वां विकेट हासिल कर भारत के कई दिग्गज गेंदबाजों की पंक्ति में आ गए हैं। इशांत ने ये उपलब्धी 65 मैचों में हासिल की है।
इशांत शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहली पारी में 111 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की लेकिन गेंदबाजों ने श्रीलंका को वापसी दिलाते हुए तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में भारत का स्कोर 21 रन पर तीन विकेट कर दिया।
गुजरात में ओबीसी कोटे को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने कमान संभालने का फैसला किया है। संघ ने भाजपा की गुजरात सरकार के साथ एक बैठक में पटेल समुदाय के आरक्षण आंदोलन को सुलझाने के लिए प्रयास करने फैसला का किया है।
भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर के पी सारा ओवल में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान एक दिन में दो बार आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 65 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
युवा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की शतकीय पारी तथा कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज छह विकेट पर 319 रन बनाए।
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी आखिरकार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल के साथ मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों की सगाई 15 नवंबर 2013 में ही हो गई थी।
हिन्दी में एक गीत है, जाना था जापान, पहुंच गये चीन ....। दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला से पहले कुछ एेसा ही हुआ। कीवी बल्लेबाजों के लिए बनाई गई न्यूजीलैंड की रणनीति पहले ही लीक हो गई।
मोदी सरकार पर तीखे हमले जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, जब आपके विचार सरकार से टकराएंगे तो आपके माइक बंद हो जाएंगे। वह देश को संघ और मोदी से बचाने आए हैं। राहुल ने संघ पर शैक्षिक संस्थाओं पर कब्जा जमाने का भी आरोप लगाया है।