रंगों के त्यौहार से ऐन पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार को चुनाव नतीजों का पिटारा खुलने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि इस बार कौन होली मनाएगा और किसकी उम्मीदें बदरंग हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में प्रगति मैदान को 2,254 करोड़ रुपये की लागत देने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय प्रगति मैदान को एक विश्वस्तरीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए लिया गया है।
भारत में मारिशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन ने वाराणसी में भोजपुरी को विश्व में बोली जाने वाली सबसे प्राचीन भाषा करार देते हुए इसके सम्मान की रक्षा करना भोजपुरी क्षेत्रवासियों का कर्तव्य बताया और कहा यहां प्रवासी भोजपुरी धाम और स्मार्ट विलेज बनेगा।
कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या यह संयोग है कि 1000 एवं 2000 रुपए के बड़े नोट भाजपा-राजग सरकार लेकर आई है तो ऐसे में आखिरकार कालेधन को कौन प्रोत्साहित कर रहा है?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अब सवाल किया है कि वे यह क्यों नहीं बताते कि उन्होंने पिछला चुनाव कालेधन से लड़ा था या सफेद धन से जीत कर प्रधानमंत्री बने थे। सच्चाई बताने में कतरा क्यों रहे है देश के लोग इस सच्चाई को जानना चाहते हैं।
देश में सुरक्षा को लेकर आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। चाहे वह साइबर सुरक्षा हो या फिर आतंकवाद या अन्य किसी प्रकार का मसला हो। आगामी 2020 तक भारत होमलैंड सिक्योरिटी के क्षेत्र में बड़ा बाजार बनेगा। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरेगा।
भाजपा नेता विनय कटियार ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के इस कार्यकाल में ही राममंदिर बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले संसद में कानून लाकर प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
चीनी आधिकारिक मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के कदम को अत्यंत साहसिक बताते हुए आज कहा कि यह एक जुआ है जो हर हाल में एक मिसाल पेश करेगा, फिर भले ही यह कदम सफल रहे या विफल साबित हो और चीन भ्रष्टाचार पर इसके प्रभाव से सबक लेगा।