प्रशंसकों के समर्थन को ध्यान में रखते हुए भारत अपना लगातार दूसरा डेविस कप मुकाबला शाम को खेलेगा। एशिया ओसियाना ग्रुप एक का यह मुकाबला भारत तीन फरवरी से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। शुक्रवार को एकल मैच दोपहर बाद तीन बजे शुरू होंगे जबकि इसके अगले दिन युगल मैच शाम छह बजे शुरू करने का कार्यक्रम है। रविवार को होने वाले उलट एकल मैच फिर से तीन बजे से खेले जाएंगे।
भारत के महान टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को डेविस कप टीम का नया गैर खिलाड़ी कप्तान बनाया गया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में तीन से पांच फरवरी तक होने वाले एशिया ओशियाना जोन ग्रुप एक के मुकाबले में प्रभार लेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला गैर खिलाड़ी कप्तान के तौर पर आनंद अमृतराज का आखिरी होगा।
यूएस ओपन के पूर्व उपविजेता और दो बार के ओलंपियन रोहन बोपन्ना को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन से पांच फरवरी के बीच होने वाले मुकाबले के लिये भारतीय डेविस कप टीम से बाहर कर दिया गया है।
सीबीआई ने इस साल फरवरी में रोहतक में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं की जांच के लिए आज तीन मामले दर्ज किए। इनमें हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाए जाने की घटना से संबंधित मामला भी शामिल है।
भारतीय टीम शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले आॅॅफ मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन स्पेन से भिड़ने के लिये तैयार है, जिसमें स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल सहित विश्व स्तर के खिलाड़ी मौजूद है।स्पेन की टीम एलीट विश्व ग्रुप में स्थान हासिल करने के लिये बेताब है।
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति ने 16 से 18 सितंबर तक स्पेन के खिलाफ होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबले के लिए लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की युगल जोड़ी को बरकरार रखा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध में मारे गए मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता को फटकारते हुए कहा कि उन्होंने हजारों रोजगारों का सृजन किया है और सवाल उठाया कि क्या सैनिक की मां को कभी बोलने की भी इजाजत दी जाती है। सैनिक के पिता ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने देश के लिए कोई बलिदान नहीं दिया है।
पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस प्रदेश में होने वाली हर राजनीतिक हलचल का विश्लेषण कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने शनिवार को चंडीगढ़ में सियोंग चान होंग और हांग चुंग को सीधे सेटों में पराजित कर भारत को डेविस विश्व ग्रुप प्ले आफ में पहुंचाने में मदद की। इस जीत से मेजबान टीम ने एशिया ओसनिया ग्रुप एक मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।