गुजरात के कांग्रेसी विधायक मंगलवार को एक साथ तिरुपति जाएंगे और गुजरात विधान सभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए प्रार्थना करेंगे। एक रणनीति के तहत सोमवार को सभी विधायकों को राजीव गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली बुलाया गया था ताकि विधायकों और नेताओं को एकजुट दिखाया जा सके।
श्रीसंत पर यह प्रतिबंध बीसीसीआई ने 2013 आईपीएल-6 स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में लिप्त पाये जाने पर लगाया था। श्रीसंत ने टीम इंडिया की ओर से 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले हैं।
यूपी में सपा-बसपा और गुजरात में कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी में शामिल कराने के बाद अब बीजेपी ने ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना लगाया है। बीजेपी ने आज त्रिपुरा में टीएमसी से बर्खास्त 6 विधायकों को पार्टी में शामिल कर लिया।
जेटली ने कहा कि अगर केरल जैसी हिंसा बीजेपी शासित राज्य में होती तो अवॉर्ड वापसी शुरू हो जाती। केरल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 10 सालों में राज्य में 100 राजनैतिक हत्याएं हो चुकी हैं।