अमेरिका के लुसियाना प्रांत के बैटन रूज में पुलिस पर गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की गोली लगने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग जख्मी हुए हैं।
हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भड़की हिंसा में कश्मीर लगातार उबल रहा है। घाटी में कर्फ्यू जैसी पाबंदी लागू है और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित बनी हुई हैं। हिंसक भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच ताजा झड़पों में अब तक 24 लोगाें की मौत हो गई।
पहली बार सरकार भारत-पाकिस्तान सीमा पर, दूसरी ओर से होने वाली गोलीबारी के शिकार नागरिकों के परिजनों को उसी तरह से पांच लाख रूपये का मुआवजा देगी, जिस तरह का मुआवजा आतंकवाद या माओवादी हिंसा में मरने वालों के परिजनों को दिया जाता है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के पीड़ितों को मुआवजा देने का तथा आतंकवादी और माओवादी हिंसा के पीड़ितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि तीन लाख रूपये से बढ़ा कर पांच लाख रूपये करने का फैसला किया है।
ओरलैंडो के नाइटक्लब में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी के स्कूल के रिकॉर्ड की जांच में पाया गया है कि महज तीसरी कक्षा में वह अकसर सेक्स और हिंसा की बातें करता था। हाईस्कूल पूरा होने से पहले उसे लड़ाई-झगड़ा करने और सहपाठियों को चोट पहुंचाने समेत कई गलतियों की वजह से कुल 48 दिन के लिए निलंबित भी किया गया था।
ओरलैंडो के समलैंगिक क्लब पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने को लेकर भारतीय मूल के एक पूर्व मरीन की खूब प्रशंसा हो रही है। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई थी।
अमेरिका में फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित एक ‘गे क्लब' में भारी हथियारों से लैस हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 50 लोगों की हत्या कर दी है। घटना में करीब 53 लोग घायल हैं। मीडिया के अनुसार अफगानिस्तान मूल के ओमर मतीन नामक व्यक्ति ने क्लब में गोलीबारी की। 29 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मतीन न्यूयार्क में पैदा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत मार गिराया। पुलिस का कहना है कि अमेरिका के इतिहास में अब तक का यह सबसे भयावह गोलीबारी कांड है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ओरलैंडो के एक गे क्लब में गोलीबारी की घटना को ‘कट्टर इस्लामी आतंकवाद’ की संज्ञा नहीं देने पर राष्ट्रपति बराक ओबामा का इस्तीफा मांगा है। दूसरी तरफ, उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन ने आतंकी समूहों को पराजित करने के लिए प्रयासों को तेज करने का समर्थन किया है। ट्रंप ने दावा किया कि ओरलैंडो के गे क्लब पर गोलीबारी करने वाले अफगान मूल के बंदूकधारी उमर मतीन ने हत्याओं को अंजाम देते समय ‘अल्ला हू अकबर’ कहा था।
ओरलैंडो के नाइट क्लब में गोलीबारी कर 50 लोगों की हत्या करने वाला अफगान मूल का बंदूकधारी उमर मतीन हाल में मियामी में दो पुरूषों के चुंबन को देखकर कथित रूप से नाराज हो गया था। मतीन के पिता सादिक मतीन ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि हाल ही में मतीन ने दो पुरूषों को चुंबन करते देखा था और इस बात से खासा व्यथित हो गया था, क्योंकि उसका तीन वर्षीय बेटा भी उस दौरान उसके साथ था। उसे निराशा था कि बेटे पर इसका गलत असर पड़ेगा।
मध्य मैैक्सिको में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं का कहना है कि इन हत्याओं के लिए वह व्यक्ति जिम्मेदार हो सकता है, जिसने इस परिवार की एक महिला से बलात्कार कर उसे गर्भवती बना दिया था। यह घटना सैन जोस एल मिराडोर के एक दूरस्थ गांव में गुरुवार की रात हुई, जिसमें एक दंपति, उनके बच्चे और अन्य रिश्तेदारों पर हमला किया गया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में अतिक्रमणरोधी एक अभियान के दौरान हुई हिंसा में शहर पुलिस अधीक्षक तथा एक थाना प्रभारी सहित 21 लोगों की मौत हो गई। हिंसा और गोलीबारी में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में 19 अतिक्रमणकारियों की भी मौत हुई है।