Advertisement

Search Result : "कृषि सुधार"

सरकार का दावा नोटबंदी का रबी की बुआई पर कोई असर नहीं

सरकार का दावा नोटबंदी का रबी की बुआई पर कोई असर नहीं

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह का कहना है कि नोटबंदी का रबी की बुआई पर कोई असर नहीं पड़ा है और 2 दिसंबर तक के आंकड़े के अनुसार रबी की बुआई के रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। कृषि मंत्री ने कहा कि देश भर में 2 दिसंबर 2016 तक कुल रबी फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 382.84 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 415.53 लाख हेक्टेयर है, जो कि 32.70 लाख हेक्टेयर (8.54%) से अधिक है।
नगरौटा पर पर्रिकर बोले : सुरक्षा तंत्र में सुस्‍ती, सुधार की गुंजाइश

नगरौटा पर पर्रिकर बोले : सुरक्षा तंत्र में सुस्‍ती, सुधार की गुंजाइश

नगरौटा आतंकवादी हमले के मद्देनजर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को माना कि सुरक्षा में सुधार की गुंजाइश है क्योंकि पिछले कुछ समय में कुछ सुस्ती आ गई है और जो भी किसी चूक के लिए जिम्मेदार होंगे उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
नोटबंदी: परेशान किसानों को राहत, पुराने 500 के नोट से खरीद सकेंगे बीज

नोटबंदी: परेशान किसानों को राहत, पुराने 500 के नोट से खरीद सकेंगे बीज

नोटबंदी के फैसले से परेशान किसानों को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस समय चूंकि बुआई का समय है, इसलिए इसको देखते हुए किसान बीजों की खरीद में पूराने 500 रुपये के नोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
राजस्थान: नोटबंदी की मार, दो माह में एक लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

राजस्थान: नोटबंदी की मार, दो माह में एक लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने नोटबंदी से उत्पन्न स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर यही हालात रहे तो दो माह में एक लाख करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हो सकता है।
स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से देश बनेगा आर्थिक महाशक्ति: राष्ट्रपति

स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से देश बनेगा आर्थिक महाशक्ति: राष्ट्रपति

राष्टपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि अगर सरकार की स्वच्छ भारत व डिजिटल इंडिया जैसी नवोन्मेषी पहलों का कार्यान्वयन सफलतापूर्वक होता है तो भारत दुनिया में एक आधुनिक आर्थिक शक्ति बनेगा।
सहकारिता के नेटवर्क से सौ मिलियन लोगों को रोजगार मिला- राधा मोहन सिंह

सहकारिता के नेटवर्क से सौ मिलियन लोगों को रोजगार मिला- राधा मोहन सिंह

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा करने में सहकारिता बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है और डेयरी से जुड़े सहकारी संस्थाओं ने डेयरी में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित कर इस बात को साबित कर दिखाया है। सिंह ने कहा कि सहकारिता ने हर क्षेत्र में अपनी प्रभुत्ता बनायी है और सहकारिता के विशाल नेटवर्क से दुनिया भर में 100 मिलियन लोगों को रोजगार मिला है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

दिल्ली में करीब एक सप्ताह तक धुंध की चादर छाये रहने और प्रदूषण बड़े स्तर पर बढ़ने के बाद आज शहर की हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। वहीं दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर से निपटने के लिए जनता की मदद पाने के मकसद से स्वच्छ दिल्ली एप्प को अतिरिक्त विशेषताओं के साथ फिर से शुरू किया है।
आप ने पंजाब में शराब माफिया को खत्म करने, कर सुधार का वादा किया

आप ने पंजाब में शराब माफिया को खत्म करने, कर सुधार का वादा किया

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता में आने पर शराब माफिया को खत्म करने, छापेमारी राज पर अंकुश लगाने और व्यापार एवं उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई उठाने तथा कुछ क्षेत्रों के लिए कर में रियायत का वादा किया है।
कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई में निवेश जरूरी : जेटली

कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई में निवेश जरूरी : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि कृषि आय को दोगुना करने के लिए सिंचाई में निवेश आवश्यक है। इसमें नाबार्ड की धन वितरण को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे किसानाें को उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्हाेंने कहा कि नाबार्ड ने सिंचाई वित्तपोषण के लिए 80,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है जिसमें से 19,700 करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष में आएंगे।
आर्थिक सुधार के साथ कई उपलब्धियां थीं राव की, पार्टी ने उन्हें नीचा दिखाया: बारू

आर्थिक सुधार के साथ कई उपलब्धियां थीं राव की, पार्टी ने उन्हें नीचा दिखाया: बारू

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके संजय बारू का मानना है कि कई बड़ी उपलब्धियों के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव को उनकी ही पार्टी ने नीचा दिखाया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement