1994 में अक्षय ने श्री देवी के साथ एक फिल्म की थी, 'मेरी बीवी का जवाब नहीं', लेकिन इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी और दस साल बाद इसे बिना क्लाइमैक्स के ही रिलीज कर दिया गया। अक्षय ने कॉफी विद करन के एक एपिसोड में यह बात बताई थी।
गौरी लंकेश ने अपनी कन्नड़ पत्रिका में आखिरी संपादकीय फेक न्यूज पर लिखा था और उसका टाइटल था- फेक न्यूज़ के जमाने में। सोशल मीडिया में भी वह काफी सक्रिय थीं। उन्होंने आखिरी बार ट्विटर में एक खबर को रीट्वीट किया था, जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में फैलाई जा रही फेक न्यूज की पड़ताल की गई थी।
बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को शिक्षक दिवस पर एक खास अंदाज में अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
साल 2007 में बांग्लादेश दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले इशांत शर्मा भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर है। इशांत की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। इशांत का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।