हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में सीएम वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के बीच चल रहे झगड़े ने कांग्रेस नेतृत्व को परेशान कर रखा है। वीरभद्र चाहते हैं कि सुख्खू को हटाया जाए।
पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुंदन पाहन ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2000 में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड के साथ उसने झुमरा पहाड़ पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी।
शिल्पा शिंदे को कम समय में बहुत लोकप्रियता मिली और वह अपने नाम के बजाय भाभीजी से ज्यादा लोकप्रिय हो गईं। फरवरी 2016 में उन्होंने फीस के विवाद के चलते बढ़िया टीआरपी बटोर रहा धारावाहिक भाभीजी घर पर हैं छोड़ दिया था। अब उन्हें सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सीआईएनटीएए) से भी बाहर कर दिया गया है। धारावाहिक भाभी जी से निकलने के बाद वह बिना घर यानी काम की थीं अब तो उन्हें संगठन से भी हाथ धोना पड़ा है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुदन चंद्रावत के खिलाफ कांग्रेस आपराधिक मामला दर्ज कराएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आउटलुक से बातचीत में कहा कि चंद्रावत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान दिल्ली में हुई मारपीट के मामले की जांच पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घटना के चार दिन बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए शिंदे को जांच का जिम्मा सौपा है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही मामले की पूरी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को देंगे।