Advertisement

Search Result : "कार सेवा"

वैष्णोदेवी हेलीकाॅप्टर सेवा की सुरक्षा जांच करेगा डीजीसीए

वैष्णोदेवी हेलीकाॅप्टर सेवा की सुरक्षा जांच करेगा डीजीसीए

वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड ने नागर विमानन नियामक (डीजीसीए) को कटरा से सांझी छत के बीच हेलीकॉप्‍टर सेवा की सुरक्षा जांच करने को कहा है। गत सोमवार को यहां एक हेलीकॉप्‍टर हादसे में महिला पायलट समेत छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।
कटरा में हेलीकॉप्‍टर क्रैश, महिला पायलट समेत 7 लोगों की मौत

कटरा में हेलीकॉप्‍टर क्रैश, महिला पायलट समेत 7 लोगों की मौत

श्रद्धालुओं को वैष्णों देवी की लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के कटरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में हेलीकाप्‍टर में सवार सभी 7 लोगों के मारे जाने की खबर है।
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नौकरी में रहते कार्रवाई की सिफारिश

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नौकरी में रहते कार्रवाई की सिफारिश

केंद्र सरकार के सभी विभागों से कहा गया है कि वे आईएएस अधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के लंबित मामलों की मासिक आधार पर समीक्षा करें ताकि उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई को समय पर और उनके सेवानिवृत्त होने से पहले अंतिम रूप दिया जा सके।
पुरस्‍कारों की कद्र करें, विमर्श से जताएं असहमति: राष्‍ट्रपति

पुरस्‍कारों की कद्र करें, विमर्श से जताएं असहमति: राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि पुरस्‍कारों की कद्र करनी चाहिए, इन्‍हें संजोकर रखना चाहिए। भावनाओं में बहने के बजाय अपनी असहमति को बहस और विमर्श के जरिए व्‍यक्‍त करना चाहिए। राष्‍ट्रपति की इस बात को पुरस्‍कार वापसी मुहिम में जुटे लोगों को नसीहत भी माना जा रहा है।
त्योहारी मौसम से वाहन बाजार में बहार, कार बिक्री 22 फीसदी बढ़ी

त्योहारी मौसम से वाहन बाजार में बहार, कार बिक्री 22 फीसदी बढ़ी

कार बिक्री में लगातार 12वें महीने बढ़ोतरी का रुख है। अक्टूबर माह में कारों की बिक्री 21.8 प्रतिशत बढ़ गई है। दरअसल त्योहारी मौसम में लगातार मांग से वाहन उद्योग में यह रौनक आई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक घरेलू बाजार में अक्टूबर माह के दौरान कारों की बिक्री बढ़कर 1,94,158 इकाइयों की रही जो 2014 के इसी माह में 1,59,408 इकाइयों की थी।
सर्विस टैक्‍स के साथ अब 0.5% स्‍वच्‍छ भारत सेस भी लगेगा

सर्विस टैक्‍स के साथ अब 0.5% स्‍वच्‍छ भारत सेस भी लगेगा

सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए सभी तरह की करयोग्य सेवाओं पर 0.5 प्रतिशत स्वच्छ भारत सेस वसूलने का फैसला किया है। यह उपकर पहले से लागू 14 प्रतिशत सर्विस टैक्‍स के अतिरिक्त होगा। यानी अब कुल मिलाकर 14.5 फीसदी सर्विस टैक्‍स देना होगा। इससे चालू वित्त वर्ष के बचे महीनों में जनता की जेब पर 400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
कुंदन शाह, मिर्जा, अरुंधति‍ समेत 24 लोगों ने अवार्ड लौटाए

कुंदन शाह, मिर्जा, अरुंधति‍ समेत 24 लोगों ने अवार्ड लौटाए

देश में असहिष्णुता के माहौल को लेकर पुरस्‍कार वापसी का सिलसिला जारी है। अब जाने-माने फिल्‍म फ‍िल्‍मकार कुंदन शाह, निर्देशक सईद मिर्जा और प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय समेत 24 फिल्‍मकारों ने अपने राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार लौटाने का ऐलान किया है। इससे पहले दिबाकर बनर्जी और आनंद पटवर्धन समेत 11 लोगों ने अभिव्‍यक्ति की आजादी और असहिष्‍णुता के मुद्दे पर अपने पुरस्‍कार लौटा दिए थे।
दिल्ली में 'कार-फ्री डे', साइकिल पर निकले केजरीवाल

दिल्ली में 'कार-फ्री डे', साइकिल पर निकले केजरीवाल

लोगों को सार्वजनिक वाहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से आज दिल्‍ली में 'कार-फ्री डे' मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाल किले से भगवान दास मार्ग के बीच आयोजित साइकिल रैली का नेतृत्व किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, दिल्‍ली के कई मंत्री और नौकरशाहों ने भी इस रैली में भाग लिया।
विक्रम सेठ और अनिता देसाई भी लौटा सकते हैं पुरस्‍कार

विक्रम सेठ और अनिता देसाई भी लौटा सकते हैं पुरस्‍कार

देश में बढ़ती कट्टरता, अभिव्‍यक्ति की आजादी पर हमलों और असहिष्‍णुता के खिलाफ पुरस्‍कार लौटाने लेखकों की फेहरिस्‍त में प्रसिद्ध उपन्‍यासकार अनिता देसाई और विक्रम सेठ भी शामिल हो सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement