Advertisement

Search Result : "कश्मीरी गेट"

निर्भया कांड का दोषी रिहा, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

निर्भया कांड का दोषी रिहा, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

निर्भया कांड के वक्‍त नाबालिग रहे दोषी को आखिरकार रिहा कर दिया गया है। उसकी रिहाई के विरोध में रविवार को काफी लोग जंतर-मंतर पर जुटे और इंडिया गेट तक मार्च निकालने की कोशिश की। निर्भया के माता-पिता ने भी दोषी की रिहाई के खिलाफ इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। खबर है कि इस दौरान निर्भया की माँ को कुछ चोटें भी आई हैं।
कश्मीरी हिंदुओं ने मनाई कश्मीर के भारत में विलय की वर्षगांठ

कश्मीरी हिंदुओं ने मनाई कश्मीर के भारत में विलय की वर्षगांठ

ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी हिंदुओं ने जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के समझौते इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर महाराजा हरि सिंह द्वारा हस्ताक्षर किए जाने की 68वीं वर्षंगांठ मनाने के लिए ब्रिटिश संसद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कश्मीरी पंडित की मौत पर घाटी के मुस्लिमों ने मनाया मातम

कश्मीरी पंडित की मौत पर घाटी के मुस्लिमों ने मनाया मातम

आतंकवादियों की धमकियों को नजरअंदाज करके अपनी जड़ों से जुड़े रहने की जिद ठाने 78 वर्षीय कश्मीरी पंडित राम जी कौल की मृत्यु पर उनके पड़ोसी मुसलमानों ने न केवल मातम मनाया बल्कि उनके अंतिम संस्कार में उनके बच्चों का हाथ बंटाकर गम साझा करने की कोशिश की।
पाक का पैंतरा, अहम वार्ता से पहले अलगाववादियों को न्‍यौता

पाक का पैंतरा, अहम वार्ता से पहले अलगाववादियों को न्‍यौता

भारत और पाकिस्‍तान के बीच होने वाली राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए स्‍तर की वार्ता से पहले पाकिस्‍तान ने कश्मीरी अलगाववादियों को बातचीत के लिए बुलाकर वार्ता को बड़ा झटका दिया है।
जिस्म बाजार की तंग गलियों में तंग जिस्मोरूह

जिस्म बाजार की तंग गलियों में तंग जिस्मोरूह

मदार गेट पर खाकी वर्दीधारी ने रिक्शेवाले से तंज आवाज में कहा ’ऐ, सुनो इन्हें रंडी बाजार की गली में छोड़ दो।’ तहजीब के शहर अलीगढ़ में मेरे कानों में पड़े ये पहले अल्फाज थे। दो हिस्सों में बंटे अलीगढ़ शहर का ‘मदार गेट’ पुराने शहर का हिस्सा है। तंग गलियां, रोजमर्रा के सामान की दुकानें, दुकानों के ऊपर घरों से झांकते झरोखे और पुरानी पड़ चुकी बिजली की तारों का जाल। काफी कुछ पुरानी दिल्ली जैसा। कुछ कोस की दूरी के बाद रिक्शावाले ने मुझे मदार गेट की उस गली में छोड़ दिया। खाकी वर्दीधारी मोटरसाइकिल पर मेरे पीछे आए। गली में मूढ़े पर एक खूबसूरत महिला चटख पीले रंग के कपड़ों में बैठी है। वर्दीधारी ने उस से कहा ‘यह मैडम दिल्ली से आई हैं, तुम लोगों से बात करेंगी।‘ इतना बोलकर वहां से चले गए। उस महिला ने मुझे बैठने के लिए मूढ़ा दिया। काफी देर तक हम यहां-वहां की बातें करते रहे।
ब्रिटेन में ललित मोदी की मदद नहीं कीः सुषमा

ब्रिटेन में ललित मोदी की मदद नहीं कीः सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राज्‍यसभा में कहा कि उन्होंने आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने के लिए ब्रिटिश सरकार से कोई अनुरोध नहीं किया था और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार एवं तथ्यहीन हैं। लेकिन कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण वह अपनी बात पूरी नहीं कर सकीं और उपसभापति पीजे कुरियन ने बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सत्र की हंगामेदार शुरुआत, सुषमा के इस्‍तीफे पर अड़ा विपक्ष

सत्र की हंगामेदार शुरुआत, सुषमा के इस्‍तीफे पर अड़ा विपक्ष

जैसा कि उम्‍मीद थी संसद के मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष ललितगेट पर विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के इस्‍तीफे की मांग पर अड़ा रहा। कांग्रेसी सदस्‍यों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्‍थगित करनी पड़ी जबकि राज्‍य सभा सुबह से तीन बार स्‍थगित हो चुकी है।
शिवसेना: कश्मीरी पंडितों के मताधिकार के बारे में क्या?

शिवसेना: कश्मीरी पंडितों के मताधिकार के बारे में क्या?

मुसलमानों का मताधिकार छीनने की मांग पर राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रिया झेलने वाली शिवसेना ने मंगवार को पूछा कि जिस तरह की प्रतिक्रियाएं हो रही हैं, उसी तरह कश्मीरी पंडितों के मताधिकार का मुद्दा क्यों नहीं उठाया जा रहा है।
कश्मीरी पंडितों को अलग टाउनशिप देने का विरोध

कश्मीरी पंडितों को अलग टाउनशिप देने का विरोध

जम्मू-कश्मीर में प्रमुख विपक्षी राजनीतिक पार्टियों और अलगाववादी समूहों ने घाटी में कश्मीरी पंडित विस्थापितों के लिए अलग टाउनशिप निर्माण के राज्य सरकार के कदम की यह कहते हुए आलोचना की कि यह लोगों को बांटेगा और इससे सुरक्षा के लिये खतरा उत्पन्न होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement