तनु-मनु ने अपने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। कंगना और माधवन की इस जोड़ी ने ‘ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री’ को जैसे पंख लगा दिए थे। अब यही सफलता फिर दोहराई जाएगी, बस अगले हफ्ते।
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' ने छह राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए जबकि अदाकारा कंगना रनौत को फिल्म 'क्वीन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
लोकजनशक्ति (लोजपा) पार्टी के नेता द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस घटना के विरोध में पार्टी ने समस्तीपुर के एसपी से शिकायत की है। एफआईआर दर्ज कराते हुए बीजेपी ने लोजपा के नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस कई लोजपा नेताओं से पूछताछ कर रही है।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपने एक अंतरिम आदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच कर रहे विशेष कार्य बल एसटीएफ द्वारा राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी एफआईआर पर रोक लगा दी है।
राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित हो गए हैं। इसी घोषणा के साथ प्रियंका चोपड़ा का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का ख्वाब टूट गया। मैरी कॉम को लोकप्रिय फिल्म का खिताब तो मिला पर यह फिल्म न श्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में आ सकी न प्रियंका को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कंगना रणौत ने क्वीन के लिए बाजी मार ली है।
मीना कुमारी के जीवन पर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका कंगना रणौत निभाएंगी। यह फिल्म पत्रकार विनोद मेहता की किताब मीना कुमारी - द क्लासिकल बायोग्राफी पर आधारित होगी।