Advertisement

Search Result : "ओवैसी तैयार"

विकास यात्रा के लिए अखिलेश की बस हुई तैयार

विकास यात्रा के लिए अखिलेश की बस हुई तैयार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा के लिए बस तैयार हो गई है। आगामी तीन नवंबर से इस बस में बैठकर मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और सरकार के कामकाज के बारे में जनता को बताएंगे।
हाजी अली दरगाह प्रबंधन तैयार, महिलाओं को मिली प्रवेश की मंजूरी

हाजी अली दरगाह प्रबंधन तैयार, महिलाओं को मिली प्रवेश की मंजूरी

हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने आज उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पुरूषों की ही तरह महिलाओं को भी मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट ने जरूरी अवसंरचनात्मक बदलाव करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।
हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार सेना बात नहीं, काम करेगी: वायु सेना प्रमुख

हर चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार सेना बात नहीं, काम करेगी: वायु सेना प्रमुख

नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच वायु सेना प्रमुख अरुप राहा ने आज कहा कि सशस्त्र बल बात नहीं करेंगे बल्कि काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बल देश के सामने किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं माना पाक, 100 आतंकियों का जत्था तैयार किया

सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं माना पाक, 100 आतंकियों का जत्था तैयार किया

सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद साइकोलॉजिकल वॉरफेयर के अपने एजेंडे से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान। भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा से पांच से 25 किलोमीटर के भीतर 15 शिविर नए स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में कम से कम 150 आतंकियों के जमा होने की सूचना मिली है। इनमें से सौ को जल्द से जल्द भारत में घुसपैठ कराने की तैयारी में है पाकिस्तान।
सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

भाजपा से अलग होकर नया मोर्चा आवाज-ए-पंजाब बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। आवाज-ए-पंजाब कोई राजनैतिक दल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे सिर्फ फोरम तक सीमित रहेंगे और किसी के साथ भी गठबंधन के लिए उनके मोर्चा का दरवाजा खुला है। उनका कहना है कि जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा, वे उसके साथ जुड़ सकते हैं।
पीडीपी-भाजपा गठबंधन असफल, जम्मू-कश्मीर सरकार बर्खास्त होनी चाहिए : स्वामी

पीडीपी-भाजपा गठबंधन असफल, जम्मू-कश्मीर सरकार बर्खास्त होनी चाहिए : स्वामी

सुब्रमण्यम स्वामी कब किस के खिलाफ बोल बैंठे, किसी को नहीं पता होता। ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला, जब राज्यसभा सांसद स्वामी ने जम्मू-कश्मीर की पीडीपी-बीजेपी गठबंधन को ही फेल करार दे दिया। स्वामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
स्वामी का जेटली पर वार, वित्त मंत्री के लिए खुद को बताया बेहतर

स्वामी का जेटली पर वार, वित्त मंत्री के लिए खुद को बताया बेहतर

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे।
चीन ने दुनिया में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन का ट्रैक तैयार किया

चीन ने दुनिया में सबसे लंबी बुलेट ट्रेन का ट्रैक तैयार किया

तेज रफ्तार रेलवे के क्षेत्र में भारत समेत वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा के लिए बड़ी दावेदारी पेश कर रहे चीन ने देश में 20,000 किमी के ट्रैक नेटवर्क का निर्माण पूरा कर लिया है, जो दुनिया का सबसे लंबा बुलेट ट्रेन नेटवर्क है।
सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है देश : जेटली

सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है देश : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि देश सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए तैयार नहीं है और सरकार इन बैंकों को मजबूत बनाने के काम को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। जेटली ने यह भी कहा कि आईडीबीआई बैंक को छोड़कर बाकी सरकारी बैंकों का सार्वजनिक स्वरूप बना रहेगा।
`ट्रम्प अपने प्रोडक्ट अमेरिका के बाहर तैयार कराते हैं`

`ट्रम्प अपने प्रोडक्ट अमेरिका के बाहर तैयार कराते हैं`

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की कंपनियों के द्वारा अपना उत्पादन आउटसोर्स कराने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रचार में यह कहना शुरू किया है कि अमेरिका में वे बाहर से सामान तैयार कराकर लाकर बेचते हैं। इससे अमेरिका को नुकसान होता है। हिलेरी क्लिंटन ने के एक विज्ञापन, `शर्ट्स` में एक व्यक्ति कहता है, `12 अलग-अलग देशों में ट्रम्प अपने उत्पाद तैयार कराते हैं।` अपने विज्ञापनों में हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर इस बात के लिए हमला करना शुरू किया है कि वे अपनी कंपनी के उत्पाद अमेरिका के बाहर के देशों को `आउटसोर्स` करते हैं। ट्रम्प की शिपिंग कंपनी द्वारा अमेरिका के बाहर के लोगों को नौकरी देने की परिपाटी के बाबत अभियान छेड़ते हुए हिलेरी क्लिंटन ने कसम खाई कि वे कभी भी ओरियो बिस्किट नहीं खाएंगी, क्योंकि ट्रम्प ने अपनी कंपनी नॉबिस्को के कुछ काम मैक्सिको आउटसोर्स कर दिए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement