 
 
                                    पुजारा के शतक से भारत मजबूत
										    चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने आज रांची में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब दिया। स्टंप के समय भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 360 रन बना लिए। इस समय पुजारा 130 रन बना कर नाबाद थे। उनके साथ दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 18 रन पर खेल रहे हैं। भारत पहली पारी के आधार पर अभी ऑस्ट्रेलिया से 91 रन पीछे है।										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    