केंद्र की मोदी सरकार ने अश्लील सामग्री परोसने वाली करीब 3000 वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लोकसभा में यह जानकारी दी है।
आठ दशक लंबे स्वर्णिम दौर के बाद दिल्ली का प्रतिष्ठित सिनेमाघर रीगल कल बंद हो जाएगा। इसमें दिखाई जाने वाली अंतिम फिल्म होगी अभिनेता राजकपूर की मेरा नाम जोकर और संगम।
क्रिकेटर एमएस धोनी के आधार कार्ड के विवरण के सार्वजनिक होने के मामले को गंभीरता से लेते हुये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण :यूआईडीएआई: ने उस संस्था को 10 साल के लिये ब्लैक लिस्ट कर दिया है जिसने क्रिकेटर का कार्ड बनाया था।
भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की सूचक बनी उत्कृष्ट भारतीय खोज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन :ईवीएम: की विश्वसनीयता पर हाल ही में आये चुनावी नतीजों के बाद सवाल उठाये जा रहे हैं।
सिख मूल की एक अमेरिकी लड़की को पश्चिम एशिया की निवासी समझते हुए एक श्वेत व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया, वह कथित तौर पर लेबनान वापस जाओ और तुम्हारा हमारे देश से कोई नाता नहीं है चिल्ला रहा था। दक्षिण एशियाई मूल के लोगों पर हो रहे सिलसिलेवार नस्ली हमलों का यह ताजा मामला है।
सामूहिक बलात्कार और एसिड हमले की शिकार महिला को जबरन एसिड पिलाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा के राज्यसभा में निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। चंद्रा ने पिछले साल हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव जीता था। भारतीय जनता पार्टी ने उनका समर्थन किया था।
योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में मजनुओं को लाठी से सरेआम थूरने वाली लड़की का वीडियो अभी खासा वायरल हो रहा है। घटना शहर में 1090 नाम से प्रसिद्ध चौराहे पर हुई है। दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले स्कूटर पर जा रही उस महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसका पीछा करते आ रहे थे।
अमेरिकी सरकार ने आज से आठ देशों से आने वाले कुछ विमानों में यात्रियों को लैपटॉप, आईपैड, कैमरे और ज्यादातर अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान साथ लेकर सफर करने पर अस्थायी रोक लगा दी है।
अमेरिका में एक भीड़ भरी ट्रेन में भारतीय मूल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स ने नस्ली दुर्व्यवहार किया। उसने लड़की को न सिर्फ अनुपयुक्त नामों से बुलाया बल्कि यहां से निकल जाओ कहते हुए चिल्लाया भी। न्यूयॉर्क में रहने वाली एकता देसाई ने 23 फरवरी को हुई इस घटना का वीडियो बनाया।