फब्तियां कसने के बाद भाग रहे हरियाणा के दो बाॅक्सरों का 26 वर्षीय मुंबई में एक माॅडल ने दौड़ कर पीछा किया और उनमें से एक को गिरफ्तार करवा दिया। यह घटना गत बृहस्पतिवार रात की है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू बल में महिलाओं को शामिल किए जाने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू दस्ते में महिला पायलटों के पहले बैच का चयन वायु सेना अकादमी के मौजूदा बैच में से किया जाएगा।
अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले बाॅलीवुड के गायक अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई में एक महिला ने दुर्व्यवहार और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना कल रात मुंबई के अंधेरी उपनगर स्थित लोखंडवाला में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हुई। अभिजीत समारोह में आयोजक के तौर पर उपस्थित थे।
सह शिक्षा के इस्लामिक सिद्धांतों के अनुकूल ना होने की बात कहते हुए पाकिस्तान के एक धार्मिक संगठन ने सरकार से जल्द से जल्द पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शिक्षा तंत्र स्थापित करने को कहा है।
प्रवासी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अमेरिका भेजने वाले एशियाई देशों में भारत शीर्ष स्थान पर है। एशिया से अमेरिका जाने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कुल 29.6 लाख की आबादी में से 9.5 लाख लोग अकेले भारत के हैं। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर है जबकि नई बहुप्रारूप रैंकिंग प्रणाली आईसीसी ने लागू कर दी है। नई प्रणाली के तहत टी20, वनडे और टेस्ट मैचों के नतीजे मिलाकर एक रैंकिंग तय की जाएगी।
महिलाओं की खरीद-फरोख्त रोकने और जीबी रोड पर सेक्स वर्कर की सुध लेने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने कमर कस ली है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इस संबंध में 50 से ज्यादा स्वयं सेवी संस्थाओं से बात की है।