प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति उत्साही गौरक्षक समूहों की निंदा करने के बावजूद पश्चिम बंगाल में गाय संरक्षण प्रकोष्ठ ने कहा कि वह राज्य में गाय की गणना करना जारी रखेगा।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ से अब तक 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं मरने वालों की तादाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पिथौरागढ़ से ही 11 लोगों के मरने की ख़बर है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
टी20 विश्व कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने के महज एक सप्ताह बाद कार्लोस ब्रेथवेट फिर ईडन गार्डन पर लौटेंगे जहां रविवार को वह कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलेंगे। पिछले रविवार को ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स को लगातार चार छक्के लगाए थे।
महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले वाहनों और स्कूल यूनीफॉर्म में बच्चों को लेकर जा रही कारों को 15 अप्रैल से शुरू हो रहे सम विषम योजना के दूसरे चरण से बाहर रखा गया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुरू की गई वाहनों की सम-विषम योजना में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए कहा कि योजना के तहत रोक केवल 15 जनवरी तक है।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय शुरू की गई अंत्योदय अन्न योजना बंद होने से फिलहाल बच गई है। केंद्र सरकार के खाद्य मंत्रालय ने उस विवादित आदेश को बदल दिया जिसके तहत नए अंत्योदय कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। सरकार के इस कदम को अंत्योदय योजना को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की कोशिश माना जा रहा था और कई सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।
छात्रों के विरोध के चलते केंद्र सरकार को यूजीसी की नॉन-नेट फेलोशिप जारी रखने का ऐलान करना पड़ा है। लेकिन असल सवाल है कि यह फेलोशिप मिलेगी किसे? केंद्र सरकार आर्थिक या मेरिट के आधार पर फेलोशिप देने की तैयारी कर रही है। असली विवाद इसी को लेकर है। यही वजह है कि आज भी सैकड़ों छात्र यूजीसी मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए जुटे।
केंद्र एवं राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी भाजपा पर निशाना साधना जारी रखते हुए शिवसेना ने कहा कि भाजपा को सत्ता के रूप में मोदी आक्सीजन प्राप्त है और यह तब तक बनी रहेगी, जब तक लोगों में उनकी लोकप्रियता बनी रहेगी।
बॉलीवुड में पहली नजर के प्यार पर बनी फिल्मों की कोई कमी नहीं है। मैडी यानी माधव काबरा (इमरान खान) को पायल (कंगना रणौत) से पहली नजर का प्यार है। बिलकुल इंस्टेंट। मैगी वाला। यहां देखा, वहां प्यार। दिवाने माधव को यह भी मंजूर है कि पायल टाइमपास प्यार करेगी। ठीक है भई। नया जमाना है तो चल जाएगा।