उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि कुछ ताकतें विकास पर बहस करने के बजाय चीजों को गलत तरफ ले जाना चाहती हैं।
गौतमबुद्ध नगर के किसानों के बाद अब गाजियाबाद के किसानों द्वारा भी अपनी अधिग्रहीत भूमि के बदले मुआवजा उठा लेने की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्स्प्रेस वे की तमाम अड़चनें दूर हो गई हैं।
कोलकाता के बहुचर्चित पार्क स्ट्रीट बलात्कार कांड के मुख्य आरोपी कादेर खान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पकड़ा गया है। उसे साढ़े चार साल बाद पकड़ा जा सका। कोलकाता पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट से कादेर और उसके अन्य एक सहयोगी अली खान को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पुलिस कोलकाता लौट गई है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजे की सपा सरकार राज्य को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकती। उन्होंने भाजपा को मौका देने की अपील करते हुए पूछा कि प्रदेश की जनता कब तक बसपा के भ्रष्टाचारी शासन और सपा के गुंडाराज को झेलती रहेगी।
बहुत पुरानी कहावत है- जात न पूछो साधु की। साधु यानी आशीर्वाद देने वाला, अपने भक्तों की सुख, समृद्धि, सफलता की कामना करने वाला। भारतीय मतदाता भी तो उसी भलमनसाहत और उदारता के साथ अपने पसंदीदा उम्मीदवार को सत्ता में पहुंचाने के लिए ‘वोट’ का महत्वपूर्ण आशीर्वाद देता है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश में सरधना के विधायक संगीत सोम ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पाकिस्तान के जितने भी हीरो-हीरोइन भारत में काम कर रहे हैं, उन्हें जूते मारकर भगा देना चाहिए। वे अपने चुनाव क्षेत्र के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार के आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर निशाना साधते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अखिलेश ने खुद को कमजोर एवं यू टर्न लेने वाला मुख्यमंत्री साबित किया है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई सियासी सरगर्मी के बीच अजित सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आज सपा और भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिये चुनावी फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में भाईचारा खत्म करने का प्रयास इस बार सफल नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी ने छह अक्तूबर को आजमगढ में होने वाली पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली को अचानक रद्द कर दिया जिससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि सत्तारूढ परिवार में अब भी सब कुछ पटरी पर नहीं लौटा है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान कर चुके राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह ने आज अपना रुख बदलते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह की नीतियों में विश्वास रखने वाले दलों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आग्रह किया।