प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभाओं के चुनाव में ऐतिहासिक विजय अवश्य मिली है, लेकिन इससे सामान्य जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब राज्य में मुख्यमंत्री चयन के लिए काफी अटकलें चल रही हैं।
मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री की नई भूमिका निभाने के लिए आज रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। पर्रिकर ने आज पीटीआई भाषा से कहा, मैंने रक्षा मंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया। त्यागपत्र गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने तटीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए पर्रिकर को आमंत्रित किया है।
कांग्रेस ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए आज उच्चतम न्यायालय का रुख किया। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर के आवास पर आज शाम याचिका दायर की गई और न्यायमूर्ति खेहर ने कल सुनवाई करने पर सहमति जताई। इस सिलसिले में विशेष पीठ का गठन किया गया है क्योंकि शीर्ष अदालत होली पर एक सप्ताह के अवकाश पर है।
कल देर रात हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो लाइम लाइट में नहीं रहते लेकिन काम अच्छा करते हैं। इन संकेतों को कानपुर की महाराजपुर सीट से छह बार विधायक रह चुके सतीश महाना के रूप में समझा गया है।
उत्तर प्रदेश के चुनाव इस बार कई मायनों में खास रहे। कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले तो कई सकारात्मक परिवर्तन भी हुए। एडीआर और यूपी इलेक्शन वॉच ने कुछ आंकड़े इकट्ठे किए, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण रहा, दागी उम्मीदवारों को नकारा जाना। इस बार उत्तर प्रदेश में सन 2012 की तुलना में दागी विधायकों की संख्या 24 प्रतिशत तक घटी है।
भाजपा के तीन नव निर्वाचित विधायकों ने आज कहा कि अगर छोटे दल राज्य में पार्टी का समर्थन करते हैं तो रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर सरकार का नेतृत्व करें। वहीं राज्य विधानसभा में तीन सीटें जीतने वाली महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी ने कहा है कि यदि मनोहर पर्रिकर नेतृत्व करते हैं तो एमजीपी गोवा में भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार है।
मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने आज गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। गोवा में कांग्रेस से कम सीटें पाने वाली भाजपा को राकांपा, छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने राज्य विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भारी चोट पहुंचाई है। पिछली विधानसभा में जहां इस समुदाय से आने वाले विधायकों की संख्या 68 थी वहीं नई विधानसभा में यह संख्या घटकर सिर्फ 23 रह गई है। यानी करीब दो तिहाई मुस्लिम प्रतिनिधित्व नई विधानसभा में कम हो गया है।
विभिन्न एक्जिट पोल में भले ही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनाव में बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गयी थी लेकिन वे यह बताने में नाकाम रहे कि भगवा दल तिहरा शतक लगाने वाला है।