Advertisement

Search Result : "उग्र हुए समर्थक"

भाजपा में ‘फिक्स’ हुए श्रीशांत

भाजपा में ‘फिक्स’ हुए श्रीशांत

तेज गेंदबाज श्रीशांत ने क्रिकेट मैच में स्पॉट फिक्सिंग के लिए सटोरियों को संकेत देने के लिए जेब में लाल रुमाल रखा था। इस संकेत ने उन्हें बहुत मुसीबत में डाला। अब उनके रुमाल का रंग बदल कर केसरिया हो गया है और इसके संकेत सही जगह पहुंच गए हैं।
आखिर गिरफ्तार हुए छगन भुजबल

आखिर गिरफ्तार हुए छगन भुजबल

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। भुजबल को ईडी ने आज दिन में पूछताछ के लिए बुलाया था और उसी समय संदेह व्यक्त किया जा रहा था कि भुजबल आज गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
भाजपा केरल, असम और बंगाल में आईटी विशेषज्ञों के जरिए करेगी उग्र प्रचार

भाजपा केरल, असम और बंगाल में आईटी विशेषज्ञों के जरिए करेगी उग्र प्रचार

पांच राज्यों में आगामी चुनावों के लिए भाजपा तैयार कर रही सोशल मीडिया की एक मजबूत टीम, केरल में पहुंच रहे मलयाली मूल के आईटी प्रोफेशनलस
ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स हुए एक करोड़ तीस लाख

ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स हुए एक करोड़ तीस लाख

ट्विटर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर एक करोड़ तीस लाख हो गई है और इसका जश्न उन्होंने फ्लोरिडा के बोका रैटन के समुद्र तट पर मनाया, जहां वह फिल्म बेवॉच की शूटिंग कर रही हैं।
जेएनयू प्रकरण पर दो फाड़ हुए आईआईटी बॉम्बे के शिक्षक

जेएनयू प्रकरण पर दो फाड़ हुए आईआईटी बॉम्बे के शिक्षक

आईआईटी बॉम्बे के शिक्षकों के एक समूह ने कहा है कि उच्च शिक्षा के कुछ संस्थान ऐसी गतिविधियों की शरणस्थलियां बन गए हैं, जो राष्ट्रहित में नहीं हैं। शिक्षकों के इस समूह ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपील की है कि वे छात्रों को परिसरों में विचारधाराओं के युद्ध का पीड़ित न बनने का संदेश दें।
उत्तराखंड में एक शो के दौरान घायल हुए मशहूर पहलवान खली

उत्तराखंड में एक शो के दौरान घायल हुए मशहूर पहलवान खली

उत्तराखंड में हुए एक रेसलिंग एंटरटेनमेंट शो के दौरान मशहूर पहलवान खली बुरी तरह घायल हो गए। खली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
टी20 विश्व कप खेलेने भारत आएगी पाकिस्तान टीम

टी20 विश्व कप खेलेने भारत आएगी पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान सरकार ने आज अपनी क्रिकेट टीम को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत जाने की अनुमति दे दी लेकिन टीम के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करने का अनुरोध किया है।
सीरिया में संघर्षविराम पर राजी हुए अमेरिका-रूस, शनिवार से लागू

सीरिया में संघर्षविराम पर राजी हुए अमेरिका-रूस, शनिवार से लागू

अमेरिका और रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में शनिवार से ऐतिहासिक संघर्ष विराम लागू होगा लेकिन इस संघर्षविराम में मुख्य जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं। वाशिंगटन और मॉस्को ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की कि 27 फरवरी को दमिश्क के समयानुयार मध्य रात्रि से आंशिक संघर्षविराम शुरू होगा। इससे उस संघर्ष पर विराम लगने की उम्मीद है जिसमें अब तक 2,60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और आधी से अधिक आबादी विस्थापित होने को मजबूर हुई है।
हड़ताल में शामिल हुए जेएनयू शिक्षक, रोज लेंगे राष्ट्रवाद पर क्लास

हड़ताल में शामिल हुए जेएनयू शिक्षक, रोज लेंगे राष्ट्रवाद पर क्लास

देशद्रोह के मामले में जेएनयू छात्र संघ की गिरफ्तारी के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बुलाई गई हड़ताल में विश्वविद्यालय के शिक्षक भी शामिल हो गए हैं। शिक्षकों ने कहा कि वे विश्वविद्यालय लॉन में रोजाना राष्ट्रवाद पर कक्षाएं लेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement