प्रवर्तन निदेशालय ने वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी और उनकी पत्नी वाई. एस. भारती रेड्डी की धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 749 . 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है जिसमें पहली बार एक भारतीय कंपनी के साथ ही ब्रिटिश नागरिक और कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स तथा उनके दो भारतीय सहयोगियों के नाम लिए गए हैं।
बैंकों का हजारों करोड़ रुपये कर्ज लेकर विदेश में जा बसे शराब कारोबारी विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने विजय माल्या और उनकी कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरेज(होल्डिंग) लिमिटेड की 1411 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व आयुक्त ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए केंद्र सरकार से पहल करने का आग्रह किया है, जिसकी कानूनी समीक्षा की जा रही है।
दुनिया भर में सर्च इंजन के जरिए लोगों की मदद करने वाली कंपनी गूगल भी वित्तीय चोरी के मामले में फंस गई है। कंपनी के पेरिस मुख्यालय में आयकर मामले में छापे मारे गए हैं।
हजारों करोड़ रुपए डकार कर दूर विदेश में बैठे विजय माल्या सोच रहे होंगे कि उनका देश का कानून का क्या कर लेगा। लेकिन सरकारी एजेंसियां उन्हें वापस लाने के लिए जुगत लगानी शुरु कर दी है।
सर्च इंजन गूगल के द्वारा देश में 5 रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई फैसिलिटी शुरू की गई है। यह फ्री वाई-फाई सर्विस उज्जैन, जयपुर, पटना, गुवाहाटी और इलाहाबाद रेलवे स्टेशनों पर लांच की गई है। देश में गूगल के द्वारा करीब 100 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सर्विस देने की घोषणा भी की गई है।
संसद और उसके बाहर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के बाद भाजपा ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राॅबर्ट वाड्रा पर बंदूकें तान दी हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने 3600 करोड़ रूपए के वीवीआईपी हेलीकाॅप्टर सौदे मामले में भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी से आज पूछताछ की। कुछ ही दिन पहले सीबीआई ने त्यागी से पूछताछ की थी।