पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कुछ राज्यों में सीटों के रुझान और कुछ स्पष्ट परिणाण बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत की ओर है।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सटे और दो केंद्रीय मंत्रियों के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा हैं। उनके लोक सभा क्षेत्र में आने वाले सभी पांच विधानविधान सभा क्षेत्रों में भाजपा का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के चार विधायक जीते।
चुनाव को महाजंग करार देने वाले कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव की जंग जीत गए और सत्तासीन शिरोमणि अकाली दल को हाशिये पर धकेलते हुए एवं दिल्ली से बाहर पांव पसारने के आप के सपनों पर तुषारापात करते हुए कांग्रेस को लंबे अर्से बाद सत्तासीन करने में सफल रहे।
निष्कासित सपा नेता अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अन्य नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किये गए हमलों की गुरुवार को निंदा की।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश में ट्रेन में बम विस्फोट मामले के सिलसिले में लखनउ मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकी के मारे जाने की घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: करेगी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुआ धमाका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया :आईएसआईएस: की विचारधारा से प्रभावित आतंकवादियों द्वारा किया गया एक सुनियोजित षडयंत्र है।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलग होने की बात उन्होंने कभी नहीं सोची थी लेकिन उन्हें लगता है कि अखिलेश को किसी ने गुमराह किया है।
मणिपुर विधानसभा चुनाव में नगा संगठनों की नाकेबंदी की वजह से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद फंस गई है। जबकि इस बार वहां पर मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के शासनकाल के दौरान सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन की वजह से भाजपा की संभावना दिख रही थी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच चुका है लेकिन सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इस साल के चुनाव प्रचार अभियान में सिर्फ दो रैलियों को ही संबोधित किया है जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 300 रैलियों को संबोधित किया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अंतिम दो चरणों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सभा स्थल पर भीड़ नहीं जुट पाने के कारण समय में बदलाव करना पड़ा।