Advertisement

Search Result : "इंडिया टीवी"

पीएम मोदी के कुछ विदेश दौरों का विमान खर्च 119 करोड़ रूपये

पीएम मोदी के कुछ विदेश दौरों का विमान खर्च 119 करोड़ रूपये

धन की कमी से जूझ रहे एयर इंडिया के 119 करोड़ रूपये के लंबित बिलों को मंजूरी दे दी गई जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ विदेशी दौरों से संबंधित थे। एक सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी द्वारा आरटीआई कानून के जरिये लड़ी गई लंबी लड़ाई के बाद यह फैसला हुआ है।
मिस इंडिया-2017 की खिताब से बस एक कदम पीछे है शताक्षी

मिस इंडिया-2017 की खिताब से बस एक कदम पीछे है शताक्षी

कुछ ही महीनों के अंतर पर ए‌क और बेटी की सफलता से जिले में एक बार फिर उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई और लोग उसके स्वागत और दुआएं देने के लिए उमड़ पड़े। वायस ऑफ इं‌डिया किड्स की विजेता निष्ठा शर्मा की खुशियों की महक अभी वातावरण मौजूद ही थी कि इसी बीच जिले की एक दूसरी बेटी शताक्षी के मिस इंडिया, 2017 की फाइनलिस्ट चुने जाने के बाद शहर आने पर न केवल उसका जोरदार स्वागत हुआ, बल्कि उसे और परिवार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
केबल टीवी डिजिटलीकरण के तीसरे चरण की नहीं बढ़ेगी समयसीमा : केंद्र

केबल टीवी डिजिटलीकरण के तीसरे चरण की नहीं बढ़ेगी समयसीमा : केंद्र

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज कहा कि केबल टीवी डिजिटलीकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत एनालॉग सिग्नल बंद करने की समयसीमा 31 जनवरी से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
क्वांटिको के सेट पर घायल हुईं प्रियंका

क्वांटिको के सेट पर घायल हुईं प्रियंका

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके टीवी शो क्वांटिको के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एबीसी के निर्माता दल ने एंटरटेनमेंट टूनाइट को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 34 वर्षीय अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है।
टीवी-रेडियो कार्यक्रमों पर स्वनियमन के दिन गए

टीवी-रेडियो कार्यक्रमों पर स्वनियमन के दिन गए

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से कहा है कि निजी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों के खिलाफ शिकायतों का निपटारा करने के लिए कानूनी तंत्र स्थापित किया जाए और इन उपायों का पर्याप्त प्रचार किया जाए ताकि लोग अपनी चिंताओं के साथ इसके सामने गुहार लगाएं।
दूल्हे के घर में शौचालय बनने के बाद हुई कैशलेस शादी

दूल्हे के घर में शौचालय बनने के बाद हुई कैशलेस शादी

यह अपने आप में एक अलग तरह की शादी थी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बदिया में दूल्हे के घर में एक शौचालय के निर्माण के कुछ घंटों के भीतर एक मंदिर में उसकी कैशलेस शादी संपन्न हुई। शादी से पहले पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में इतिहास गांव की निवासी दुल्हन सुनीता और दूल्हे सुभाष नायक के परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिल कर नायक के गांव बदिया में स्थित उनके घर में एक शौचालय के निर्माण कार्य में भागीदारी की।
यदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता : गावस्कर

यदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता : गावस्कर

सुनील गावस्कर को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने केवल सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी है और संन्यास नहीं लिया क्योंकि उनका मानना है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में अभी काफी योगदान दे सकता है।
कई और बैंकों ने ब्याज दरें घटाईं

कई और बैंकों ने ब्याज दरें घटाईं

एचडीएफसी सहित कुछ और बैंकों व आवास ऋण कंपनियों ने आज अपनी उधारी दरों में 0.9 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की जिससे आवास व कारपोरेट कर्ज सस्ता होगा। बैंकों में कॉरपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया बीओआई व पंजाब एंड सिंध बैंक ने सीमांत लागत आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में कटौती की है। इसी तरह एचडीएफसी लिमिटेड व इंडिया बुल्स ने भी अपनी-अपनी ब्याज दर में 0.45 प्रतिशत तक की कटौती की है।
चक दे की रानी अब बनी परबतिया

चक दे की रानी अब बनी परबतिया

दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की धुरंधर अदाकारा सीमा आजमी को आज भी फिल्म चक दे इंडिया में झारखंड की खिलाड़ी रानी डिस्पोट्टा के किरदार के लिए जानते हैं। जल्द ही चक दे गर्ल रामभजन जिंदाबाद में दिखाई देंगी।
चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में इंग्लैंड पर अपनी टीम की जीत को हाल के समय की सबसे प्यारी जीत बताया। भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाई। कोहली ने मैच के बाद कहा, यह विशेष अहसास है। दर्शक यहां जिस तरह पहुंचे और हमारा समर्थन किया उससे हमें मुश्किल लम्हों से निपटने में मदद मिली। इस श्रृंखला में जीत संभवत: हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement